Categories:HOME > Car > Economy Car

क्या कलर स्कीम के सहारे RediGo को मात दे पाएगी Maruti

क्या कलर स्कीम के सहारे RediGo को मात दे पाएगी Maruti

अगले महीने निसान (Nissan) बैनर की डैटसन रेडी-गो (Datsun RediGo) एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च होने वाली है। रेडी-गो (RediGo) रेनो की क्विड (Renault Kwid) के प्लेटफार्म पर बनी है लेकिन मुख्य मुकाबला मारूति की ऑल्टो-800 (Maruti Alto 800) से है। यह कोई नई बात नहीं है कि किसी सेगमेंट में कोई कार पहली बार उतर रही हो। ध्यान देने की बात यह है कि RediGo की मिडिया पब्लिसिटी हर बार लैमन ग्रीन में ही की गई है। वहीं मारूति (Maruti) ने कुछ दिन पहले ही Alto 800 का अपडेट वर्जन भारतीय बाजार में उतारा है। इस नए अपडेट वर्जन की पब्लिसिटी भी लैमन ग्रीन कलर में ही की गई है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि मारूति (Maruti) कहीं इस कलर स्कीम के सहारे ही RediGo को मात देना चाहती हो।

आपको बता दें कि लम्बे समय से लैमन ग्रीन कलर किसी भी मॉडल स्कीम से दूर ही रहा है। इसे साल 2012 में आई शेवरले बीट (Beat) पर देखा गया था जो काफी पॉपुलर भी हुआ था। इसके बार फोर्ड फीगो (Ford Figo) के एक कलर ऑप्शन में इसे उपयोग किया गया था लेकिन यह ज्यादा पसंद नहीं किया गया। उसके बाद से इस कलर से कार निर्माताओं ने मुंह सा मोड लिया। लेकिन हालही में Alto 800 और इसके बाद अगले महीने आने वाली RediGo में इसी कलर स्कीम का इस्तेमाल किया जाने वाला है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab