Categories:HOME > Truck >

Ashok Leyland को मिला Malawi Government से 500 CV का आॅर्डर

Ashok Leyland को मिला Malawi Government से 500 CV का आॅर्डर

भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड पहले से ही अफ्रीकी महाद्वीप में अपने मजबूत पैर जमा चुकी है। अब कंपनी एक और बडी डील के लिए मलावी सरकार के साथ बातचीत कर रही है। डील के मुताबिक कंपनी मिल्ट्री और सामान्य इस्तेमाल के लिए 500 CV (कमर्शियल व्हीकल) एक्सपोर्ट करेगा। डील कितने की हुई है, यह पता नहीं चल पाया है। नए व्हीकल्स मलावी डिफेंस फोर्स के वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन बेडे की जगह लेंगे। आपको बात दें कि अशोक लीलैंड पहले से ही दक्षिण अफ्रीकी और केन्याई के साथ मलावी में अपने स्माॅल CV दोस्त की बिक्री कर रहा है। ऐसे में यह बडी डील कंपनी की उपस्थिति इन देशों में और मजबूती का काम करेगी।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab