Categories:HOME > Car > Compact Car

Ford Endeavour में हुआ एक नया अपडेट, अब मिलेगा यह फीचर

Ford Endeavour में हुआ एक नया अपडेट, अब मिलेगा यह फीचर

फोर्ड इंडिया ने अपनी पाॅपुलर SUV एंडेवर को फिर से अपडेट किया है। एक नया फीचर इस SUV में जोड़ा गया है, यह है  SYNC3 इंफोटेन्मेंट सिस्टम। यह 8 इंच की टचस्क्रीन है जिससे IOs व एनराॅयड डिवाइस के साथ स्मार्टफोन कनेक्ट किए जाने की सुविधा मौजूद है। इनके अलावा, वाॅइस कमाण्ड और आॅटोमैटिक काॅलिंग ऐमरजेंसी एसिस्ट जैसी सुविधाएं भी यहां दी गई हैं। आपको बता दें कि यह फीचर केवल टाॅप एंड वेरिएंट में ही दिया गया है। एंडेवर के टाॅप वेरिएंट की कीमत 30.89 लाख रूपए (एक्सशोरूम) है। आपको बात दें कि इस भारी भरकम SUV को साल 2003 में देश में उतारा गया था। पिछले साल ही इसका अपडेट वर्जन लाॅन्च हुआ है, जो पहले से ज्यादा स्टाइलिश है। नई फोर्ड एंडवेर का शुरूआती दाम 23.78 लाख रूपए है। दोनों कीमतें एक्सशोरूम, दिल्ली हैं।

@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab