Categories:HOME > Car > Luxury Car

BMW की ये कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

BMW की ये कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

नई दिल्ली। जर्मनी की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) जल्द देश में अपनी दूसरी जनरेशन X4 एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इसे रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें, कंपनी ने X4 की पहली जनरेशन मॉडल को वैश्विक बाजार में 2014 में लॉन्च किया था, लेकिन पहली जनरेशन X4 को भारत में नहीं लॉन्च किया गया। X4 को X3 SUV का कूपे वर्जन माना जा सकता है। इसे बीएमडब्ल्यू के क्लस्टर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।

X4 BMW X3 SUV से 44 MM लंबी और 27MM चौड़ी होगी। कार का व्हीलबेस X3 के समान (2864 MM) ही होगा, हालांकि कार की ऊंचाई X3 से 55 MM कम होगी। बी-पिलर तक BMW X4 की डिजाइन भी X3 SUV के समान ही है। हालांकि इसमें फ्लोटिंग रूफ लाइन मिलती है, जो कार के टेल तक जाती है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो BMW X4 में भी X3 की तरह दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प दिए जाएंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। BMW X3 में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलता है।

X3 का पेट्रोल इंजन 252 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका डीजल इंजन 190 PS की पावर और 400 NM का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। BMW X4 को X3 और X5 एसयूवी के बीच पॉजिशन किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC कूपे से होगा।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab