सेफ्टी में भारतीय मॉडल से ज्यादा सुरक्षित है ब्राजीलियन Renault Kwid
हाल ही में देश में बनी रेनो क्विड (Renault Kwid) को ग्लोबल एनसीएपी (NCAP) सेफ्टी टेस्ट में 0 स्टार मिली थी। जबकि रेनो क्विड (Renault Kwid) के बिना एयरबैग और सिंगल एयरबैग सहित 3 वेरिएंट को यहां टेस्ट किया गया था लेकिन परिणाम ज्यादा अलग नहीं थे। इसके चलते देश में सुरक्षा मानकों को लेकर काफी बहस भी छिड़ गई है। लेकिन ब्राजीलियन रेनो क्विड (Renault Kwid) मॉडल के साथ ऐसा बिलकुल भी नहीं है। वहां मिलने वाले रेनो क्विड (Renault Kwid) मॉडल में 4 एयरबैग और एबीएस (ABS) उपलब्ध होगा। यह सुरक्षा मानक वहां के अधिकारियों द्वारा निर्धारित किया गया है। ब्राजील में रेनो क्विड (Renault Kwid) को वहीं तैयार किया जाएगा।
भारत में उपलब्ध रेनो क्विड (Renault Kwid) में 800cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 54 bhp का पावर और 72 Nm टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि इस ब्राजीलियन रेनो क्विड (Renault Kwid) को लैटिन एनसीएपी (NCAP) क्रैश टेस्ट से गुजरना होगा। वैसे तो यह निश्चित है कि 4 एयरबैग वाला यह मॉडल भारतीय मॉडल पर भारी पड़ेगा। लेकिन बाकी परिणाम कितने बेहतर होंगे, यह जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना तो बनता है।
यह भी पढेंः भारत की 5 मशहूर कार सेफ्टी टेस्ट में फेल, जानिए कौनसी हैं वे कारें
सोर्सः रशलाइन
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























