Categories:HOME > Car >

आडी क्यू3 204hp का पावरफुल इंजन नौ एयरबैग के साथ लॉन्च, मिलेंगे सनरूफ और कई फीचर्स

आडी क्यू3 204hp का पावरफुल इंजन नौ एयरबैग के साथ लॉन्च, मिलेंगे सनरूफ और कई फीचर्स

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आडी ने भारत में क्यू3 को 51.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमक पर लॉन्च कर दिया है। यह भारत में 3-जेन का एंट्री लेवल लग्जरी SUV है जिसे Nova और Zenith दो ट्रिम्स में पेश किया गया है। इसमें अंदर और बाहर दोनों तरफ बड़े डिजाइन अपडेट्स किए गए हैं और एक्सट्रा फीचर्स के साथ इसमें केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है। एक्सटीरियर और डिजाइन इसमें नया डिजाइन किया गया एक्सटीरियर मिलता है। इसमें स्प्लिट-स्टाइल हेडलाइट्स दी गई हैं जिसमें ऊपर की तरफ LED DRL और बंपर पर डेटिकेटेड वॉशर्स के साथ मेन डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स हैं। इसमें हनीकॉम्ब मेश एलिमेंट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल और बंपर के निचले हिस्से में वैसे ही एयर इंटेक्स दिए गए हैं। साइड और रियर प्रोफाइल साइड से देखने पर Q3 में स्टैंडर्ड तौर पर सेल्फ-सेंट्रिंग हबकैप के साथ 18-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें क्रोम विंडोलाइन, स्लिम रूफ रेल्स और हल्के फ्लेयर्ड व्हील आर्चे दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें स्प्लिट LED टेललाइट्स दी गई हैं जिसमें निचला हिस्सा एक पतली लाइट बार से जुड़ा हुआ है। साथ ही, Audi ने अपनी इस Q3 में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर व वॉशर भी दे रही है। इंटीरियर और फीचर्स अंदर की तरफ Audi Q3 में एक मिनिमलिस्टिक डैशबोर्ड दिया गया है जिसमें एक कर्व्ड सेटअप में दो डिजिटल स्क्रीन मिलती है। इसमें टच-इनेबल कंट्रोल्स के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील के राइठ का स्टॉक ड्राइव सिलेक्टर का काम करता है जबकि लेफ्ट साइट का स्टॉक हेडलाइट्स और टर्न इंटिकेटर्स को कंट्रोल करने में इस्तेमाल होता है। स्टीयरिंग कॉलम पर ड्राइव सिलेक्टर होने से सेंटर कंसोल काफी क्लीन लगता है जिसमें वायरलेस फोन चार्जर, दो कपहोल्डप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है और आगे की सीटों पावर्ड और हीटेड हैं। ड्राइवर की सीट में मेमोरी फंक्शन दिया गया है जो पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स से भी जुड़ा है। क्या मिलते हैं फीचर्स? फीचर्स के मामले में इसमें 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर सोनोस साउंड सिस्टम, कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और पावर्ड टेलगेट दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 9 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, हिल-होल्ड और हिल क्लाइंब असिस्ट और एक ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम सूट मिलता है। इंजन और परफॉर्मेंस 2026 Audi Q3 में 2.0 लीटर डायरेक्ट-इजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204hp की पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जो सभी पहियों को पावर भेजता है। यह इंजन कार को 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने में 7.1 सेकंड का समय देता है और इसकी टॉप-स्पीड 229kmph है।

@ये हैं 5 बेस्ट यूज्ड Dual Dirt Bike

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab