Categories:HOME > Bike > Standard Bike

BMW M 1000 RR भारत में लॉन्च, 59.90 लाख रुपए कीमत, 300 kmph से ज्यादा होगी टॉप स्पीड

BMW M 1000 RR भारत में लॉन्च, 59.90 लाख रुपए कीमत, 300 kmph से ज्यादा होगी टॉप स्पीड

बीएमडब्ल्यू मोटार्ड ने भारत में अपडेटेड एम 1000 आरआर को 59.90 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। भारत में आने वाला यह मॉडल स्टैंडर्ड तौर पर M कॉम्पटिशन पैकेज के साथ आता है और इसे BMW क M कलर के ग्राफिक्स के साथ ब्लैकस्टॉर्म मेटैलिक कलर में पेश किया गया है। इस अपडेट में पावरफुल इंजन, नया एयरोडायनामिक्स, चेसिस में बदलाव और इलेक्ट्रॉनिक राइडर असिस्टेंस शामिल हैं।


इंजन पावर और टॉप-स्पीड



M 1000 RR का अपडेटेड 999cc इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन 14,500rpm पर 218hp की पावर देता है जो पहले से 6hp ज्यादा है तो वहीं इसका पीक टॉर्क 11,100rpm पर 113nm है। वहीं, BMW का दावा है कि इसकी टॉप-स्पीड 300kmph से भी ज्यादा है। इंजन में किए गए बदलावों में नया सिलिंडर-हेड पोर्ट डिजाइन, नया कंबसन-चैंबर आकार और बदले हुए इनटेक व एग्जॉस्ट वॉल्व ज्योमेट्री के साथ फुल-शाफ्ट टाइटेनियम वॉल्व शामिल है। इस बाइक के टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है जिसमें फिर से डिजाइन किए गए सिलिंडर-हेड फ्लैंग्स, ओवर हेडर इनलेट्स और एक अपडेटेड प्री-साइलेंसर दिया गया है।



वजन और टायर साइज



BMW M 1000 RR मोटरसाइकिल का वजन 194kg, सीट हाइट 865mm और व्हीलबेस 1,458mm है। इसके अलावा इस बाइक में 16.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जिसमें लगभग 4 लीटर का रिजर्व शामिल है। वहीं, इसके टायर्स की बात करें तो आगे की तरफ 12070 R17 और पीछे की तरफ 200/55 R17 है।



क्या अपडेट हुए फीचर्स




Dynamic Traction Control में अब स्टीयरिंग-एंगल सेंसर तकनीक की मदद से स्लाइड कंट्रोल भी जुड़ गया है। यह सिस्टम ट्रैक्शन मैनेजमेंट को स्लिप कंट्रोल और स्लाइट कंट्रोल में डिवाइड करता है जिससे रेसट्रैक पर कंट्रोल्ड एक्सेलरेशन ड्रिफ्ट्स के दौरान मदद मिलती है। इसी सेंसर तकनीक से BMW Race ABS Pro के अंदर ब्रेक स्लाइड असिस्ट काम करता है जो ब्रेकिंग ड्रिफ्ट्स के दौरान राइडर्स की मदद करता है। साथ ही, सर्किट यूज के लिए Slick ABS PRO भी उपलब्ध है। इसके अलावा बाकी लिस्टेड सिस्टम्स में डायनामिक ब्रेक कंट्रोल, डायनानिक इंजन ब्रेक कंट्रोल, राइडिंग मोड्स प्रो और हिल स्टार्ट कंट्रोल प्रो शामिल हैं।

@जानिए, 70 साल में कितनी बदल गई आपकी कार ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab