Categories:HOME > Car > Luxury Car

JSW Combat SUV का पहला लिमिटेड एडिशन Pioneers 500 टीज, सिर्फ 500 ग्राहकों को मिलेगा खास मौका

JSW Combat SUV का पहला लिमिटेड एडिशन Pioneers 500 टीज, सिर्फ 500 ग्राहकों को मिलेगा खास मौका

JSW मोटर्स भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में अपनी पहली SUV के साथ एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी आगामी SUV Combat के खास लिमिटेड एडिशन Pioneers 500 का टीजर जारी किया है। इस स्पेशल एडिशन की केवल 500 यूनिट तैयार की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। वहीं, 3 दिसंबर 2026 को कंपनी अपनी पहली SUV Combat को पेश करेगी।


Pioneers 500 Edition में मिलेंगे खास फीचर्स



JSW Combat Pioneers 500 Edition को खास डिजाइन और पर्सनलाइजेशन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी टीजर में एक मेटल प्लाक दिखाई दिया है, जिस पर 500 लिखा हुआ है। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में प्लेट पर नाम की एनग्रेविंग की झलक भी देखने को मिली है।



इस लिमिटेड एडिशन के केबिन में कार के मालिक का नाम और एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। इससे प्रत्येक SUV को अलग पहचान मिलेगी। कंपनी का उद्देश्य शुरुआती ग्राहकों को एक एक्सक्लूसिव ओनरशिप अनुभव देना है।



ग्राहकों को मिलेगा एक्सक्लूसिव कीपसेक



Pioneers 500 Edition खरीदने वाले ग्राहकों को SUV के साथ एक खास एक्सक्लूसिव कीपसेक भी दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कंपनी के नेतृत्व से जुड़ने और विशेष ओनर कम्युनिटी का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।



हालांकि, इन सुविधाओं के लिए पात्रता और अन्य शर्तें कंपनी की ओर से जारी किए जाने वाले अंतिम प्रोग्राम नियमों के आधार पर तय होंगी।



बॉक्सी डिजाइन में आएगी Combat SUV




कंपनी ने अभी तक टीजर में SUV का नाम सीधे तौर पर नहीं बताया है, लेकिन इसकी डिजाइन पहले सामने आ चुकी Combat SUV से काफी मिलती-जुलती है।



इसके फ्रंट में आयताकार लाइटिंग यूनिट्स, हॉरिजॉन्टल लाइट एलिमेंट्स, वर्टिकल लाइट सिग्नेचर और चौड़ी ग्रिल दिखाई देती है। SUV का बॉक्सी डिजाइन इसे दमदार ऑफ-रोडिंग लुक देता है।



साइड प्रोफाइल में फ्लैट रूफ, रूफ रेल्स, पारंपरिक डोर हैंडल और स्क्वेयर्ड व्हील आर्च दिए गए हैं। पीछे की तरफ वर्टिकल टेललैंप, स्पेयर व्हील कवर और रूफ स्पॉयलर में इंटीग्रेटेड ब्रेक लाइट देखने को मिलती है।



चार साल में 15 न्यू-एनर्जी मॉडल लाने की तैयारी



JSW मोटर्स की Combat SUV भारतीय बाजार में कंपनी की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी अगले चार वर्षों में 15 न्यू-एनर्जी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।



इसमें प्लग-इन हाइब्रिड, हाइब्रिड, रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन शामिल होंगे। इससे साफ है कि कंपनी भारतीय बाजार में पारंपरिक SUV के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

@कार खरीदने का यह समय है सबसे परफेक्ट, जानिए वजह ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab