Categories:HOME > Truck >

2027 की शुरुआत में लॉन्च होगी Force Traveller EV, 70kWh बैटरी और 14 यात्रियों की सीटिंग मिलेगी

2027 की शुरुआत में लॉन्च होगी Force Traveller EV, 70kWh बैटरी और 14 यात्रियों की सीटिंग मिलेगी

फोर्स मोटर्स अपनी लोकप्रिय Traveller वैन का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने e-Traveller Smart Citibus EV को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक वैन को भारतीय बाजार में जनवरी से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई Force Traveller EV को खासतौर पर शहरी परिवहन और कमर्शियल मोबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।


70kWh बैटरी पैक और 14 यात्रियों की क्षमता



Force e-Traveller Smart Citibus EV में 70kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें ड्राइवर के अलावा 14 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इलेक्ट्रिक वैन का व्हीलबेस 3,350mm और कुल लंबाई 5,415mm है।



इसमें इलेक्ट्रिक जैक-नाइफ डोर, एयर कंडीशनिंग और 1.8 मीटर की स्टैंडिंग हाइट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए अंदर और बाहर कैमरे तथा GPS की सुविधा भी दी जाएगी।



नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी वैन



फोर्स मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिस पर कंपनी भविष्य में कई तरह की इलेक्ट्रिक वैन विकसित करेगी। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शहरी परिवहन के साथ इलेक्ट्रिक एंबुलेंस जैसे विशेष कमर्शियल वाहनों को तैयार करने में भी किया जा सकता है।



कंपनी ने साल 2020 में T1N मोनोकोक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म को शोकेस किया था। अब इसी दिशा में नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक Traveller पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, इसकी रेंज, चार्जिंग टाइम और अन्य तकनीकी खूबियों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



Urbania EV भी होगी लॉन्च



Force Motors अपनी प्रीमियम Urbania वैन का इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर रही है। इसे Traveller EV की लॉन्चिंग के कुछ महीनों बाद बाजार में उतारे जाने की संभावना है। इसके अलावा e-Traveller Smart Citibus EV के अन्य वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं।



कंपनी ने इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, हाइब्रिड ड्राइवलाइन टेक्नोलॉजी और डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में कुल 3,000 करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी के इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार देखने को मिल सकता है।

@बिना पेट्रोल और डीज़ल के चलेगी भविष्य की यह कार

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab