CFMoto ने पेश किए तीन नए टू-व्हीलर, 125SC-S स्कूटर से लेकर 550MT और 550MT-X बाइक तक मिलेंगे एडवांस फीचर्स
सीएफ मोटो ने ग्लोबल मार्केट में एक नया 124.9cc अर्बन स्कूटर पेश करने के साथ-साथ नए 550 प्लैटफॉर्म को भी पेश किया है। इस नए 550 प्लैटफॉर्म को एक नए ट्विन-सिलिंडर इंजन, एल्युमिनियम फ्रेम, इलेक्ट्रॉनिक क्लच और एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सूट के साथ तैयार किया गया है। इसे अलग-अलग सेगमेंट में ब्रांड की आने वाली बाइक्स को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
सीएफ मोटो 125SC-S
इस नए स्कूटर में कंपनी की SR लाइन-अप से इंस्पायर्ड होकर अलग दिखने वाले ट्विन-लेंस LED हेडलाइट्स और शार्प बॉडीवर्क के साथ एक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है। यह एक नए 124.9cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन से पावर लेता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर परफॉर्मेंस के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं लेकिन ऐसी उम्मीद है कि 125SC-F के 12.78hp की पावर और 12nm के टॉर्क से मिलता-जुलता हो सकता है। फीचर्स की बात करें को इस स्कूटर के इलेक्ट्रॉनिक सूट में डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ/NFC कीलेस इग्निशन और OTA अपडेट शामिल है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस 6.2 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है।
सीएफ मोटो 550MT
नई CFMoto 550MT में 526cc का लिक्लिड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 54hp की पावर और 52nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ई-क्लच, तीन राइडिंग मोड्स, IMU-बेस्ड कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर रडार सिस्टम और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसमें एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है और 23 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। CFMoto 550MT में स्प्लिट सीट मिलता है जिसकी सीट हाईट 800 से 820mm के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। इसका रोड-ओरिएंटेड चेसिस KYB सस्पेंशन के साथ 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील्स को आपस में जोड़ता है।
सीएफ मोटो 550MT-X
CFMoto 550MT-X में भी 526cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसें 550MT की तुलना में एक स्लिम प्रोफाइल और 21-इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है। इसके ऑफ-रोड फोकस्ड चेसिस में 21-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर व्हील्स, एडजस्टेबल KYB सस्पेंशन और 250mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसके अलावा CFMoto 550MT-X में वर्टिकली माउंटेड 6.2 इंच की TFT डिस्प्ले, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड मोड्स मिलते हैं जिसमें ऑफ-रोड मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और रियर व्हील ABS को डी-एक्टिवेट कर देता है।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...


































