Categories:HOME > Bike > Electric Bike

EICMA 2026 में Hero Vida UBX से उठा पर्दा, नियो-नेकेड इलेक्ट्रिक बाइक को मिला नया और दमदार लुक

EICMA 2026 में Hero Vida UBX से उठा पर्दा, नियो-नेकेड इलेक्ट्रिक बाइक को मिला नया और दमदार लुक

हीरो के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने EICMA 2026 में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल UBX को शोकेस किया है। यह कंपनी के अर्बन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोजेक्ट का नया रूप है, जिसे पहले के UBEX कॉन्सेप्ट के मुकाबले अधिक आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है। कंपनी ने इसे शहर की सड़कों के लिए तैयार स्टाइलिश नियो-नेकेड अर्बन एक्सप्लोरर के तौर पर पेश किया है।

डिजाइन में किए गए कई बदलाव


Vida UBX को लेकर नए खुलासे से पहले भारत में इसके डिजाइन से जुड़ा एक रजिस्ट्रेशन सामने आया था। यह फाइलिंग UBEX कॉन्सेप्ट के संभावित प्रोडक्शन वर्जन जैसी दिखती थी। उसमें स्ट्रीटफाइटर डिजाइन बरकरार रखते हुए कॉन्सेप्ट के USD फोर्क्स की जगह टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए थे।


अब शोकेस किए गए मॉडल में बदला हुआ बॉडीवर्क और गोल्ड फिनिश वाले USD फोर्क्स नजर आते हैं। इसमें स्कल्प्टेड सिल्वर फिनिश वाला स्विंगआर्म भी दिया गया है, जो पहले की पेटेंट ड्राइंग में दिखाए गए ट्यूबलर डिजाइन से अलग है। बाइक की तस्वीरों में UBX 06 और UBX 06 Pro की मार्किंग भी दिखाई दी है।


अग्रेसिव नेकेड-बाइक प्रोफाइल और खास लाइटिंग


UBX में अग्रेसिव नेकेड-बाइक प्रोफाइल दी गई है। इसका फ्रंट हिस्सा कॉम्पैक्ट, पिछला हिस्सा उठा हुआ और फ्रेम एक्सपोज्ड है। आगे की तरफ खास इल्यूमिनेटेड आउटलाइन के भीतर सेंट्रल प्रोजेक्टर लैंप दिया गया है। बाइक का फ्रंट हिस्सा बीक जैसी डिजाइन लिए हुए है, जो इसे पारंपरिक स्ट्रीट बाइकों से अलग पहचान देता है।


लंबी सीट के साथ स्टोरेज की संभावना


इस इलेक्ट्रिक बाइक में लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है, जबकि पीछे बैठने वाले के लिए पिलियन सेक्शन को थोड़ा ऊंचा रखा गया है। इसके साथ स्प्लिट ग्रैब हैंडल मिलते हैं। प्रोटोटाइप में हैंडगार्ड, मिरर, इंडिकेटर और पिछले पहिए के पास नंबर प्लेट भी दिखाई देती है।


टैंक जैसे दिखने वाले हिस्से पर 'वॉल्ट ओपन' लिखा लॉक दिया गया है। इससे इसमें सामान रखने के लिए स्टोरेज स्पेस होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


मोटर और बैटरी की जानकारी अभी नहीं आई

बाइक के बीच और निचले हिस्से में फिन्स वाला बॉक्स दिया गया है। इसके साइड पैनल पर 'एयर डक्ट' लिखा है, जिससे डिजाइन में एयरफ्लो को ध्यान में रखे जाने का संकेत मिलता है। स्विंगआर्म के पास मोटर दिखाई देती है और पिछले पहिए तक पावर पहुंचाने के लिए चेन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है।


हालांकि, Vida ने अभी तक UBX की बैटरी क्षमता, मोटर पावर, चार्जिंग समय और कूलिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।


USD फोर्क्स, मोनोशॉक और डिस्क ब्रेक


सस्पेंशन के लिए आगे USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया गया है। बाइक में अलॉय व्हील्स के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक नजर आते हैं। फ्रंट में ABS भी दिखाई देता है, लेकिन इसके सेटअप और अन्य तकनीकी विवरणों का खुलासा होना बाकी है। तस्वीरों में बेली पैन, रियर टायर हगर और स्विंगआर्म का डिजाइन भी देखा जा सकता है।


इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की संभावित रेंज 150 किलोमीटर से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी रेंज और तकनीकी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

@पुरानी कार भी बन जाएगी नई और स्टाइलिश, ये हैं तरीके

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab