Categories:HOME > Bike > Electric Bike

अब बाइक-स्कूटर में भी ‘स्मार्ट स्टार्ट’, जानिए कैसे काम करता है Keyless Ignition सिस्टम

अब बाइक-स्कूटर में भी ‘स्मार्ट स्टार्ट’, जानिए कैसे काम करता है Keyless Ignition सिस्टम

आज के दौर में हर परिवार के पास बाइक और ई स्कूटर है। पहले जहां सिर्फ प्रीमियम कारों में कीलेस इग्निशन (Keyless Ignition) देखने को मिलता था, अब वही टेक्नोलॉजी दोपहिया वाहनों में भी आम होती जा रही है। इस सिस्टम में पारंपरिक मेटल चाबी की जगह एक स्मार्ट की-फॉब काम करता है, जिससे बाइक को स्टार्ट, लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि बाइक और स्कूटर में कीलेस इग्निशन किस तरह से काम करता है?

कीलेस इग्निशन कैसे काम करता है?


कीलेस इग्निशन सिस्टम में मैकेनिकल चाबी और लॉक की जगह एक इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट की सिस्टम होता है। राइडर के पास एक प्रॉक्सिमिटी बेस्ड की-फॉब रहता है, जिसे जेब या बैग में रखने पर भी बाइक पहचान लेती है। जब यह की-फॉब तय दूरी के अंदर होता है, तब बाइक उसे वायरलेस सिग्नल के जरिए पहचानती है। पुश-बटन या डायल घुमाने से इंजन स्टार्ट हो जाता है। चाबी को इग्निशन में लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।


इस सिस्टम से मिलने वाले मुख्य फंक्शन स्टेयरिंग लॉक और इग्निशन अनलॉक है। चुनिंदा स्कूटर्स में अंडर-सीट स्टोरेज या फ्यूल लिड खुलने के लिए लगाया जाता है। सही की-फॉब न होने पर इंजन स्टार्ट नहीं होता है। पार्किंग में बाइक ढूंढने के लिए आंसर-बैक फीचर दिया गया है। यह पूरा सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी कम्युनिकेशन पर काम करता है। सही सिग्नल मिलने पर ही बाइक स्टार्ट होती है, वरना सुरक्षित रहती है।

@देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टाॅप 10 मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab