Categories:HOME > Bike >

छोटी हाइट वालों की पसंदीदा बाइक Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू

छोटी हाइट वालों की पसंदीदा बाइक Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जो लोग Honda Rebel 300 को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इस नई क्रूजर मोटरसाइकिल की भारत में डिलीवरी शुरू दी है। पहली खेप में बाइकक खरीदने वाले कुछ लोगों को उनकी मोटरसाइकिल की चाबी सौंप दी गई है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में एक ग्राहक सिल्वर कलर की Honda Rebel 300 के साथ नजर आ रहा है। डिलीवरी के दौरान ग्राहक को Honda की ओर से औपचारिक चाबी भी सौंपी गई। यह डिलीवरी इस बात का संकेत है कि भारत में बाइक की बिक्री के बाद अब इसकी रिटेल डिलीवरी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Honda Rebel 300 किन खास फीचर्स के साथ आती है? अगस्त 2026 में लॉन्च हुई थी Honda Rebel 300 होंडा ने अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में Honda Rebel 300 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट Standard और E-Clutch में लॉन्च की है। Standard वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये है। दोनों वेरिएंट की कीमत में 40,000 रुपये का अंतर है। बुकिंग शुरू होने के बाद से ही इस मोटरसाइकिल को लेकर ग्राहकों में दिलचस्पी बनी हुई थी। Honda Rebel 300 का इंजन Honda Rebel 300 में 286.01 cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 27.6 PS की पावर और 6,250 rpm पर 24.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल की खास बात यह है कि Standard और E-Clutch दोनों वेरिएंट में यही इंजन और गियरबॉक्स मिलता है। यानी ग्राहकों को वेरिएंट चुनते समय इंजन की क्षमता में किसी तरह का अंतर नहीं मिलता। दोनों मॉडल के बीच मुख्य अंतर क्लच ऑपरेशन की सुविधा और वजन का है। E-Clutch वेरिएंट के खास फीचर्स Honda Rebel 300 के E-Clutch वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका क्लचलेस गियर ऑपरेशन है। इस तकनीक की मदद से राइडर क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना बाइक को आगे बढ़ा सकता है, रोक सकता है और गियर बदल सकता है। हालांकि, गियर बदलने के लिए फुट शिफ्टर का इस्तेमाल करना होता है। इसके साथ ही राइडर चाहे तो पुराने तरीके से क्लच लीवर का इस्तेमाल भी कर सकता है। Standard वेरिएंट का वजन 173 किलोग्राम है, जबकि E-Clutch वेरिएंट का वजन 176 किलोग्राम है। इस तरह E-Clutch मॉडल का वजन स्टैंडर्ड मॉडल से 3 किलोग्राम ज्यादा है। इसके दोनों वेरिएंट में 690 mm की सीट हाइट दी गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल में 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो Honda Rebel 300 में TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसके साथ Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS मौजूद है। इस तरह कंपनी ने मोटरसाइकिल में जरूरी कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स को भी दिया गया है।

@मुश्किल नहीं है कार खरीदना, जानिए कैसे

Tags :

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab