पेट्रोल महंगा, इलेक्ट्रिक का जलवा: Avore की नई ई-बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट
पेट्रोल महंगा होने से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर Samarth E-Mobility Private Ltd जिसने हाल ही में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में एंट्री ली है। कंपनी की एक नई इलेक्ट्रिक बाइक को पहली बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कंपनी पूरी तरह से भारत में बने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इकोसिस्टम पर काम कर रही है। इसके तहत कंपनी अपनी खुद की ऑपरेटिंग सिस्टम और बाकी पार्ट्स तैयार कर रही है।
ये मिलेंगे फीचर्स
150cc से 200cc की बाइक की तरह Avore की नई इलेक्ट्रिक बाइक में नई प्रीमियम पार्ट्स दिए गए हैं। इस बाइक में अलॉय व्हील्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक्स, चारों चरफ LED लाइटिंग, मस्कुलर लुक और भारी-भरकम बॉडी वर्क देखा जा सकता है जो बैटरी पैक तक जाता है। इसके अलावा इसमें, स्प्लिट सीट्स, पीछे दो हिस्सों में बंटा हुआ ग्रैब रेल और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी चीजें दिख रही हैं।
आराम और कनेक्टिविटी
इसमें स्ट्रीट -स्टाइल हैंडल बार, पीछे की तरफ सेट किए गए फुटपेग्स और बैठने का नेचुरल तरीका दिया गया है जिससे राइडर्स आसानी से और आराम में सफर कर सकेंगे। इसके इंस्ट्रूमेंटेड क्लस्टर में ब्लूटूथ के जरिए कनेक्टेड तकनीक मिल सकती है जो नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं दिखा सकती हैं।
ये होगी इसकी खासियत
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 10.5 किलोवाट की क्षमता वाली मोटर के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, इसमें 5kWh की क्षमता की बैटरी पैक दी जाएगी जो IP67 रेटिंग के साथ आएगी। इस बाइक में AI के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसकी मदद से नेविगेशन के साथ-साथ कई अन्य जानकारियां भी देखी जा सकेंगी।
जल्द हो सकती है लॉन्च
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से पता चलता है कि Avore की यह नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पूरी तरह से बनकर तैयाक लग रही है। यह बाइक जल्द ही भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्कट में एंट्री कर सकती है।


































