Categories:HOME > Car > Luxury Car

3-सिलेंडर vs 4-सिलेंडर इंजन: किस कार में मिलेगा ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस? फैमिली कार खरीदने से पहले जानें अंतर

3-सिलेंडर vs 4-सिलेंडर इंजन: किस कार में मिलेगा ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस? फैमिली कार खरीदने से पहले जानें अंतर

कार खरीदते समय माइलेज, पावर और फीचर्स के साथ इंजन भी काफी मायने रखता है। आपने गौर किया होगा कि अब कई कंपनियां अपनी कारों में 4-सिलेंडर की जगह 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे रही हैं। मारुति स्विफ्ट, बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा इसके प्रमुख उदाहरण हैं। क्या कम सिलेंडर वाला इंजन ज्यादा माइलेज देता है? क्या 4-सिलेंडर इंजन परफॉर्मेंस और स्मूदनेस के मामले में बेहतर है? आखिर दोनों इंजन में क्या अंतर है और फैमिली कार खरीदते समय किसे चुनना समझदारी होगी? आइए विस्तार में जानते हैं कि 3-सिलेंडर और 4-सिलेंडर इंजन की खूबियों और कमियों के बारे में।


3-सिलेंडर और 4-सिलेंडर इंजन क्या होते हैं


किसी भी इंजन में सिलेंडर के अंदर पिस्टन मौजूद होते हैं। ये पिस्टन ऊपर-नीचे चलकर फ्यूल को जलाने और कार को चलाने के लिए जरूरी पावर पैदा करने में मदद करते हैं। 3-सिलेंडर इंजन में तीन पिस्टन होते हैं, जबकि 4-सिलेंडर इंजन में चार पिस्टन काम करते हैं। भारतीय बाजार में कई लोकप्रिय कारें 3-सिलेंडर और 4-सिलेंडर इंजन के साथ उपलब्ध हैं। Maruti Suzuki Swift, Baleno और Toyota Glanza में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। Tata Tiago में भी 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं, Hyundai Exter में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। Maruti Suzuki Grand Vitara के 1.5-लीटर पेट्रोल वेरिएंट में भी 4-सिलेंडर इंजन मिलता है।



माइलेज में कौन बेहतर



3-सिलेंडर इंजन के इस्तेमाल की एक बड़ी वजह बेहतर माइलेज मिलना है। इसमें 4-सिलेंडर इंजन के मुकाबले एक सिलेंडर कम होता है। इस वजह से मूविंग पार्ट्स कम हो सकते हैं और इंजन के अंदर घर्षण भी कम हो सकता है। इससे खासतौर पर छोटी कारों में फ्यूल की खपत घटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर 3-सिलेंडर इंजन वाली कार बेहतर माइलेज ही दे। इसका वास्तविक परिणाम इंजन की डिजाइन और ट्यूनिंग के साथ-साथ कार के वजन और ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है।



क्या 4-सिलेंडर इंजन कम माइलेज देता है


ऐसा नहीं है कि 4-सिलेंडर इंजन वाली कारों का माइलेज हमेशा कम होता है। Hyundai Exter जैसी कारों में 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। किसी भी कार की फ्यूल एफिशिएंसी में इंजन की ट्यूनिंग और वाहन का वजन भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसका एक उदाहरण 2026 Maruti Suzuki Baleno है। इसमें मिलने वाला नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मैनुअल वेरिएंट में 23.80 kmpl और AMT वेरिएंट में 24.77 kmpl का दावा किया गया माइलेज देता है। इसके मुकाबले पुराने 4-सिलेंडर इंजन वाले बलेनो वेरिएंट का दावा किया गया माइलेज मैनुअल में 22.35 kmpl और AMT में 22.94 kmpl था।



3-सिलेंडर vs 4-सिलेंडर इंजन: परफॉर्मेंस में कितना अंतर


इंजन में सिलेंडर की संख्या अकेले उसकी परफॉर्मेंस तय नहीं करती। इंजन कितनी पावर और टॉर्क पैदा करता है और किस तरह डिलीवर करता है, यह ज्यादा जरूरी है। नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर इंजन शहर में सामान्य ड्राइविंग के दौरान अच्छा रिस्पॉन्स दे सकता है। हालांकि, तेज एक्सीलरेशन या पूरी तरह भरी हुई कार चलाने के दौरान कुछ इंजन उतने सहज महसूस नहीं हो सकते। वहीं, कुछ कंपनियां छोटे 3-सिलेंडर इंजन में टर्बोचार्जर का इस्तेमाल करके ज्यादा पावर और टॉर्क हासिल करती हैं। 4-सिलेंडर इंजन आमतौर पर ज्यादा स्मूद तरीके से पावर डिलीवर करता है। इसका फायदा एक्सीलरेशन और हाईवे पर लगातार ड्राइविंग के दौरान महसूस हो सकता है। हालांकि, इसका अनुभव भी इंजन की क्षमता और ट्यूनिंग पर निर्भर करता है। Maruti Suzuki Baleno इसका एक अच्छा उदाहरण है। इसके नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन से 83 PS की पावर और 112.4 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, पुराने 4-सिलेंडर इंजन में लगभग 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता था।

@देश की टाॅप 10 बिकने वाली कारें हैं ये

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab