Categories:HOME > Car > Electric Car

VinFast VF5 Facelift पेश, नए SUV लुक और 43kWh बैटरी के साथ मिलेगी 370Km की रेंज; भारत में जल्द होगी लॉन्च

VinFast VF5 Facelift पेश, नए SUV लुक और 43kWh बैटरी के साथ मिलेगी 370Km की रेंज; भारत में जल्द होगी लॉन्च

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर VF5 का फेसलिफ्ट मॉडल आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में भी जल्द लॉन्च हो सकती है। वर्ष 2022 में पेश की गई VF5 कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले ग्लोबल मॉडलों में शामिल है। करीब चार साल बाद कंपनी ने इसे नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और पहले से बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है।


नई VinFast VF5 Facelift में पहले के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी और SUV जैसा डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा केबिन में बड़ी टचस्क्रीन और बेहतर बैटरी क्षमता दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर NEDC के तहत 370 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।



SUV जैसा मिलेगा नया डिजाइन



VinFast VF5 Facelift का एक्सटीरियर पुराने मॉडल की तुलना में काफी बदला हुआ है। कंपनी ने इसे ज्यादा सीधा और बॉक्सी लुक दिया है, जिससे इसका SUV कैरेक्टर पहले से ज्यादा उभरकर सामने आता है।



नई कार की लंबाई 3,987mm, चौड़ाई 1,772mm और ऊंचाई 1,595mm है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह 20mm लंबी, 40mm चौड़ी और 16mm ऊंची हो गई है।



फ्रंट डिजाइन में क्रोम फिनिश और नए हेडलैंप



कार के फ्रंट में पुराने मॉडल का रैपअराउंड क्रोम ट्रिम बरकरार रखा गया है, लेकिन अब इसे ज्यादा लंबा और फ्लैट डिजाइन दिया गया है। हेडलाइट्स को बंपर के निचले हिस्से में जगह दी गई है। इसके अलावा सामने की तरफ पतले वर्टिकल एयर इंटेक्स और स्लेटेड एयर डैम मिलते हैं। इन हिस्सों पर क्रोम फिनिश दी गई है, जो कार के फ्रंट लुक को आकर्षक बनाती है।



साइड और रियर प्रोफाइल में भी बदलाव



नई VF5 Facelift के साइड प्रोफाइल में बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसमें 17-इंच के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील और आकर्षक किंक्ड विंडो लाइन मिलती है। कार का चार्जिंग पोर्ट आगे की तरफ दाएं फ्रंट व्हील के ऊपर दिया गया है।



रियर प्रोफाइल में लंबी LED लाइट, रियर विंडस्क्रीन, ब्रेक लाइट के साथ बड़ा रूफ स्पॉइलर और बंपर पर प्लास्टिक फिनिश मिलती है।



इंटीरियर में 10-इंच की बड़ी टचस्क्रीन



VinFast ने VF5 Facelift के केबिन में भी बड़े बदलाव किए हैं। पुराने मॉडल के डैशबोर्ड की जगह अब मिनिमलिस्टिक डिजाइन दिया गया है। इसमें पहले की 8-इंच टचस्क्रीन को हटाकर 10-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है।



इसके अलावा नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। कंपनी ने अलग से मिलने वाली ड्राइवर डिजिटल स्क्रीन को हटा दिया है। अब गाड़ी से जुड़ी जरूरी जानकारी इसी 10-इंच टचस्क्रीन पर दिखाई जाएगी।



43kWh की बैटरी, मिलेगी 370Km की रेंज



नई VinFast VF5 Facelift का सबसे बड़ा अपडेट इसका बैटरी पैक है। इसमें 43kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि पुराने मॉडल में 29.6kWh और 37.23kWh के बैटरी विकल्प उपलब्ध थे।



कंपनी के अनुसार, नई बैटरी के साथ कार की NEDC रेंज बढ़कर 370 किलोमीटर हो गई है। इसमें फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 99hp की पावर और 135Nm का टॉर्क जनरेट करती है।



चार्जिंग के लिए यह इलेक्ट्रिक कार 6.6kW AC चार्जिंग और 60kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



भारत में लॉन्च को लेकर क्या है उम्मीद?




VinFast VF5 Facelift को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्ध वेरिएंट को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। नई डिजाइन, बड़ी बैटरी और 370 किलोमीटर की दावा की गई रेंज के कारण यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab