Categories:HOME > Car > Luxury Car

5.75 लाख रुपये में मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी वाली Tata Punch, 27 kmpl तक माइलेज और 6 एयरबैग्स से लैस है SUV

5.75 लाख रुपये में मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी वाली Tata Punch, 27 kmpl तक माइलेज और 6 एयरबैग्स से लैस है SUV

आप अपने परिवार के लिए ऐसी कार खरीदने की सोच रहे हैं जो कि कम बजट में आने के साथ सुरक्षित हो। अगर हां, तो यहां हम आपको 1 गाड़ी के बारे में बताएंगे जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए है और 21-27kmpl तक का माइलेज देती है। हम यहां बात कर रहे हैं TATA Punch के बारे में जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली हुई हैं।


टाटा पंच का इंजन



टाटा पंच में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.2L NA पेट्रोल जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन है और लगभग 87-88bhp की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा है, 1.2L टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन है और लगभग 118-120bhp की पावर औऱ 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1.2L CNG का विकल्प भी मिलता है जिसमें 1199cc का 3-सिलिंडर मिलता है जो लगभग 72-73bhp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है।



डाइमेंशन ब्रेक्स और सस्पेंशन



टाटा पंच की लंबाई 3,876mm, चौड़ाई 1,742mm, व्हीलबेस 2,445mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 193mm है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह है और बूट स्पेस की बात करें तो पेट्रोल/टर्बो वेरिएंट में 366 लीटर और CNG वेरिएंट में 210 लीटर की जगह मिलती है। फ्यूल टैंक के लिए इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर की CNG कैपेसिटी दी गई है। टाटा पंच में आगे की तरफ मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे की तरफ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इस गाड़ी में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं और इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।



टाटा पंच की सेफ्टी



टाटा पंच को BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इसमें सीटबेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड लॉक, ओवरस्पीड वॉर्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक के साथ-साथ इंजन इमोबिलाइजर भी मिलता है।



क्या मिलते हैं फीचर्स



टाटा पंच में आपको 360-डिग्री सराउंड कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल/हिल होल्ड असिस्ट और TPMS भी मिलता है। साथ ही, इस गाड़ी में रियर डिफॉगर, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और चुनिंदा ट्रिम्स पर ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह 5.75 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए तक जाती है।

@John Abraham ने खरीदी यह कौनसी कार ....जानें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab