Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

क्रूज कंट्रोल और शानदार स्टोरेज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, ₹65,999 से शुरू होती है कीमत; जानें TVS, Ather और Komaki के फीचर्स

क्रूज कंट्रोल और शानदार स्टोरेज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, ₹65,999 से शुरू होती है कीमत; जानें TVS, Ather और Komaki के फीचर्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ग्राहक अब सिर्फ कीमत और रेंज ही नहीं, बल्कि आधुनिक फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। क्रूज कंट्रोल ऐसा ही एक फीचर है, जो राइडिंग को ज्यादा सुविधाजनक बना सकता है। भारतीय बाजार में कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर इस फीचर के साथ आते हैं। यहां हम TVS iQube, Ather 450 Apex और Komaki SE सीरीज की कीमत, रेंज, स्टोरेज और खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।


टीवीएस ओरबिटर



टीवीएस ओरबिटर एक्स-शोरूम कीमत करीब 1,00,650 रुपये से 1,19,480 रुपये के बीच है। इसे V1 और V2 दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। खास बात है कि कंपनी बैटरी सब्सक्रिप्शन यानी BaaS ऑप्शन भी देती है, जिसके तहत V1 की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये और 862 रुपये प्रतिमाह सब्सक्रिप्शन का ऑफ्शन मिलता है। टीवीएस ओरबिटर V1 में 1.8 kWh बैटरी दी गई है, जो लगभग 86-92 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, इसके V2 वेरिएंट में 3.1 kWh बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 158 किलोमीटर तक है। इसमें 2.9 kW पीक पावर वाली BLDC मोटर दी गई है और इसकी टॉप स्पीड करीब 68-69 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है। इसके अलावा, इसमें फ्रंट ग्लोवबॉक्स, 3 किलोग्राम क्षमता वाला कैरी हुक, डॉक्यूमेंट होल्डर और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, 5.5 इंच SmartXonnect डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।



एथर 450 एपेक्स



एथर 450 एपेक्स की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.96 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 3.5 kWh बैटरी और 7 kW की पीक पावर वाली PMSM मोटर दी गई है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 165 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 2.9 सेकंड में पकड़ सकता है। Ather 450 Apex में 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसमें 17.7 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जो Qualcomm QCM2290 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके कनेक्टेड फीचर्स में Google Maps नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, WhatsApp अलर्ट और वॉयस कमांड शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें Infinite Cruise यानी क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। इस स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।



कोमाकी एसई एक्स4



कोमाकी एसई एक्स4 और SE Li की एक्स-शोरूम कीमत 65,999 रुपये है और इसमें 1.8 kW ग्राफीन बैटरी मिलती है। इसकी रेंज 60 से 70 किलोमीटर तक है। इसमें 3000W BLDC हब मोटर, तीन राइडिंग मोड और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। इनमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ LED हेडलैंप, LED DRL, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स असिस्ट, ऑटो होल्ड और SOS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50 लीटर तक अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab