EICMA 2026 में यामाहा ने पेश किए पांच नए स्कूटर, NMAX E में मिलेगी 104 किलोमीटर की रेंज
यामाहा ने EICMA 2026 में अपने नए स्कूटरों की रेंज पेश कर इलेक्ट्रिक और एडवेंचर टू-व्हीलर सेगमेंट में हलचल बढ़ा दी है। कंपनी ने तीन एडवेंचर स्कूटर RW700, RW700 Explore और RW350 के साथ दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E और NMAX E से पर्दा उठाया है। इन नए मॉडलों को 2027 में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। इनमें खासतौर पर Yamaha NMAX E अपने स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और 104 किलोमीटर की दावा की गई रेंज के कारण चर्चा में है।
स्पोर्टी डिजाइन और आकर्षक लुक
Yamaha NMAX E का डिजाइन कंपनी की मौजूदा MAX स्कूटर सीरीज से प्रेरित है। इसे Avio Blue और Platinum Silver सहित दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्कूटर में डुअल LED हेडलैंप, कॉम्पैक्ट टर्न इंडिकेटर और आरामदायक सीटिंग पोजीशन दी गई है। इसके अलावा अंडरसीट स्टोरेज में फुल-फेस हेलमेट रखने की सुविधा भी मिलती है।
5-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी
फीचर्स की बात करें तो NMAX E में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। यह राइडिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी और वाहन का डेटा दिखाता है। Yamaha Motor On ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है।
स्कूटर में ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्ट की सिस्टम, ABS और रिवर्स फंक्शन भी दिया गया है। इसमें Sport, Touring और Eco सहित तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। यह 13-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है। आगे 110/70 और पीछे 130/70 सेक्शन के टायर दिए गए हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 770 मिमी है।
7.5kW की मोटर और 104 किमी की रेंज
Yamaha NMAX E में 7.5kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 3,500rpm पर अधिकतम 7.5kW की पावर और 33.3Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 3.5kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है।
कंपनी के अनुसार, WMTC क्लास-1 टेस्ट साइकिल के आधार पर स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 104 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें 800W का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है, जिससे बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5.5 घंटे लगते हैं।
डिस्क ब्रेक और बेहतर सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए स्कूटर के आगे और पीछे 245 मिमी के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इनके साथ ABS और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। सस्पेंशन की जिम्मेदारी आगे 33 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर संभालते हैं।
राइडिंग मोड की बात करें तो Sport मोड बेहतर एक्सीलरेशन देता है, जबकि Touring मोड संतुलित राइडिंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है। वहीं Eco मोड ऊर्जा की खपत कम कर बेहतर रेंज हासिल करने में मदद करता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल सिस्टम और एक्सीलरेटर पोजीशन सेंसर ग्रिप जैसी तकनीकें भी दी गई हैं।
2027 में लॉन्च की तैयारी
यामाहा की नई स्कूटर रेंज में एडवेंचर और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट पर फोकस किया गया है। NMAX E आधुनिक फीचर्स, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और उपयोगी रेंज के साथ कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रणनीति का अहम मॉडल बन सकता है। हालांकि, इसकी कीमत और भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है
Related Articles
1 लाख रुपये से कम में मिल रहे 5 फैमिली फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर, 301 किमी तक की रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स
































