JSW Combat Pioneers 500 एडिशन का खुलासा, सिर्फ 500 यूनिट्स होंगी उपलब्ध, 360hp की मिलेगी ताकत
जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अपनी आने वाली जेएसडब्ल्यू कॉम्बैक्ट एसयूवी के पाइओनीर 500 एडिशन का खुलासा किया है। देश में पाइओनीर 500 की सिर्फ 500 यूनिट्स की उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी ने आने वाली JSW Combat Pioneers 500 की एक टीजर इमेज भी शेयर की है। आइए देखते हैं कि आने वाली इस गाड़ी में क्या-क्या खास है। JSW Combat Pioneers 500 एडिशन को खास कस्टम डिटेलिंग और पर्सनलाइज्ड केबिन ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा। केबिन में गाड़ी के मालिक के नाम के साथ एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके साथ ग्राहकों को एक खास कीपसेक भी मिलेगा।
JSW Pioneers 500 PHEV
JSW Combat, Jetour T2 पर आधारित है जिसे ग्लोबल लेवल पर PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्पों के साथ बेचा जाता है। हालांकि, JSW कॉम्बैट को केवल PHEV वेरिएंच में ही पेश किए जाने की उम्मीद है।
इंजन और पावर
इसके संभावित पावरट्रेन डिटेल्स में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 18.4kWh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 3-स्पीड DHT के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव या 4-व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है। यह सिस्टम अधिकतम 360hp की पावर और 610nm का टॉर्क जनरेट करता है।
केबिन और फीचर्स
हालांकि, कंपनी ने अभी तक JSW Combat के इंटीरियर और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इसका केबिन लेआउट और फीचर्स की लिस्ट Jetour T2 जैसी ही होगी। इसके संभावित फीचर्स में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें और 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 540-डिग्री कैमरा, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
Hyundai की कारें 1 दिसंबर से होंगी महंगी, ग्राहकों को चुकाने होंगे 8,000 रुपये तक ज्यादा; मारुति और ऑडी भी बढ़ा चुकी हैं दाम
Audi की सभी कारें होंगी महंगी, 1 जनवरी 2027 से 2% तक बढ़ेंगे दाम, मारुति और टाटा भी बढ़ा चुकी हैं कीमतें
टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata Punch Flex Fuel! 2027 ऑटो एक्सपो में हो सकती है पेश, जानें क्या होंगे बदलाव
5.75 लाख रुपये में मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी वाली Tata Punch, 27 kmpl तक माइलेज और 6 एयरबैग्स से लैस है SUV





























