Categories:HOME > Car > Electric Car

Hyundai Mercury Concept पेश, 2027 में आएगी Ioniq M इलेक्ट्रिक SUV, CATL के साथ मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक

Hyundai Mercury Concept पेश, 2027 में आएगी Ioniq M इलेक्ट्रिक SUV, CATL के साथ मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक

ह्यूंडई ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी मर्करी को पेश किया है जो चीन के लिए एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV की तस्वीर दिखाता है। इसके प्रोडक्शन वर्जन का नाम Ioniq M होगा जिसकी बिक्री साल 2027 से शुरू होगी। इसमें बैटरी स्वैपिंग वर्जन है जिसे CATL के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। Mercury Concept Hyundai की चीन डिजाइन लैंग्लेज को फॉलो करता है जिसे The Origin कहा जाता है। इसक अगले हिस्से में शार्प बोनट, पतली और एंगुलर डेटाइम रनिंग लाइट्स और एक खास डार्क बंपर सेक्शन दिया गया है। नए Citrine Neon कलर में तैयार किए गए इस कॉन्सेप्ट में प्रोनाउंस्ड व्हील आर्च के साथ काफी साफ-सुथरे डोर्स दिए गए हैं। बड़े ज्योमेट्रिक व्हील्स, नीचे की तरफ डार्क क्लैडिंग और तेसी से झुकी हुई विंडस्क्रीन इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं। इसमें पीछे की तरफ टेलगेट पर पतले लाइटिंग एलिमेंट्स फैले हुए हैं जिसके बीच में Ionq लिखा हुआ है। एक रूफ स्पॉइलर, स्कल्प्टेड टेलगेट और बड़ा निचला बंपर इस डिजाइन को पूरा करते हैं। बंपर में बॉडी के कलर वाले पार्ट्स और बीच में लगा एक वर्टिकल रेड लाइटिंग एलिमेंट शामिल हैं।


बैटरी और पावर



Hyundai ने पक्का किया है कि Mercury एक बैटरी-इलेक्ट्रिक मॉडल की झलक दिखाता है। हालांकि, इसमें मिलने वाले बैटरी पैक, रेंज या चार्जिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। Ioniq V के लिए पहले से मौजूद बैटरी साइज और पावर के आंकड़ों को आने वाली Ioniq M के स्पेक्स से समझना चाहिए।



बैटरी स्वैपिंग तकनीक



इस प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा बैटरी-स्वैपिंग वेरिएंट पर CATL के साथ Hyundai की साझेदारी है। इससे डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को एक कंपैटिबल स्टेशन पर बदला जा सकेगा जो गाड़ी को दोबारा चार्ज करने के इंतजार के बजाय एक ऑप्शन देगा। इसके बैटरी के फॉर्मेट, स्वैपिंग नेटवर्क, कीमत और ओनरशिप की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

@John Abraham ने खरीदी यह कौनसी कार ....जानें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab