Hyundai की नई मिड-साइज SUV फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, ‘BRING IT ON’ कवर ने खींचा ध्यान
ह्यूंडई की मिडसाइज एसयूवी को भारत में एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, पिछली बार देखे जाने पर नए मॉडल के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी हैं लेकिन हाल ही में दिखा टेस्ट म्यूल अपन कवर की वजह से चर्चा में है जिस पर BRING IT ON लिखा हुआ है। कैमोफ्लाज के बाद भी इसकी कई सारी डिटेल्स के बारे में पता चलता है। फ्रंट में नई Hyundai SUV में बोनट लाइन के करीब एक चौड़ी लाइटिंग सिग्नेचर दिखाई देती है। मुख्य लाइटिंग एलिमेंट्स को नीच की तरफ रखा गया है जिससे इसका फेसिया Hyundai के नए SUV डिजाइनों की तरह लेयर्ड लुक देता है। साइड प्रोफाइल से चौकोर व्हील आर्च और उस पर मोटी क्लैडिंग के साथ अलॉय व्हील दिखाई देते हैं। रियर डिजाइन और रूफलाइन साथ ही, इसकी रूफ लाइन पीछे की तरफ सीधी रहती है जिससे केबिन के अंदर हेडरूम और लगेज स्पेस ज्यादा मिलने में मदद मिलती है। पीछे की तरफ, टेलगेट एरिया में एक हॉरिजॉंटल लाइटिंग एलिमेंट देखा जा सकता है। इसका पिछला विंडशील्ड काफी सीधा है और इस पर एक रूफ-माउंटेड स्पॉइलर मिलता है। इंटीरियर और डैशबोर्ड डिजाइन पिछली तस्वीरों से पता चलता है कि SUV के अंदर की झलक पहले ही मिल चुकी है। डैशबोर्ड में एक हॉरिजॉन्टल लेआउट होने की उम्मीद है जिसमें दो डिजिटल स्क्रीन होंगी जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को जोड़ती है। न्यू जनरेशन Venue के जैसा क नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन भी देखा गया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ, कनेक्टेड कार तकनीक और ADAS फीचर्स शामिल हैं। इंजन विकल्प और पावर आने वाली Hyundai SUV में मुख्य रूप से पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो वर्तमान में Creta में मिलता है। Hyundai Creta में यह इंजन 115 PS और 143.8nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह मैनुअल और IVT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है।


































