Categories:HOME > Car >

MG Magester : डी-प्लस सेगमेंट में नई ताकत, टोयोटा फॉर्च्यूनर को सीधी चुनौती

MG Magester : डी-प्लस सेगमेंट में नई ताकत, टोयोटा फॉर्च्यूनर को सीधी चुनौती

भारतीय फुलसाइज एसयूवी बाजार में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित डी-प्लस सेगमेंट एसयूवी एमजी मैजेस्टर को पेश कर दिया है। इसे भारत की पहली डी-प्लस सेगमेंट एसयूवी के तौर पर उतारा गया है, जो सीधे तौर पर ऑल-टाइम फेवरेट और बेस्ट सेलिंग टोयोटा फॉर्च्यूनर को चुनौती देती नजर आ रही है। लुक्स, साइज, फीचर्स, सेफ्टी और पावर—हर मोर्चे पर मैजेस्टर को एक नए बेंचमार्क के रूप में तैयार किया गया है। बुकिंग, कीमत और डिलीवरी एमजी मैजेस्टर की प्री-बुकिंग 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए 41,000 रुपये का टोकन अमाउंट रखा गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी कीमतों का आधिकारिक खुलासा अप्रैल 2026 में होगा, जबकि मई 2026 से डिलीवरी शुरू की जाएगी। शुरुआती ग्राहकों के लिए खास बेनिफिट्स का ऐलान भी किया गया है, जिससे यह ऑफर और आकर्षक बन जाता है। साइज और डिजाइन: सेगमेंट में सबसे बड़ी डी-एसयूवी सेगमेंट में एमजी मैजेस्टर सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची एसयूवी के रूप में सामने आई है। लंबाई: 5046 मिमी चौड़ाई: 2016 मिमी ऊंचाई: 1870 मिमी व्हीलबेस: 2950 मिमी एक्सटीरियर में मोजेक मैट्रिक्स कॉम्बिनेशन ग्रिल, अपराइट बोनट, ड्रैगन आईज डीआरएल, स्प्लिट हेडलैंप्स, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ये सभी एलिमेंट्स इसे एक बोल्ड, रग्ड और प्रीमियम अपील देते हैं। इंटीरियर: लग्जरी और टेक्नोलॉजी का मेल मैजेस्टर का केबिन पूरी तरह प्रीमियम फील देता है। ब्लैक थीम के साथ लेदर ट्रिम्स और स्लीक सेंटर कंसोल इसकी पहचान हैं। 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, मसाज फंक्शन और मेमोरी पोजिशन ड्राइवर के लिए 12-वे और पैसेंजर के लिए 8-वे पावर सीट्स पैनोरमिक सनरूफ 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, दो वायरलेस चार्जर, 12-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 220 वोल्ट पावर आउटलेट और 75 से ज्यादा iSMART कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इंजन और परफॉर्मेंस एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो पावर: 215.5 पीएस टॉर्क: 478.5 एनएम इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 2WD व 4WD दोनों विकल्प मिलते हैं। इसका एडवांस्ड 4WD सिस्टम 10 ऑफ-रोड मोड्स के साथ आता है। ऑटो मोड में जरूरत पड़ने पर यह खुद 2WD से 4WD में शिफ्ट हो जाता है। सेगमेंट में पहली बार फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक का फीचर दिया गया है, जो कठिन रास्तों में बड़ी मदद करता है। सेफ्टी: एडवांस्ड लेवल-2 ADAS सेफ्टी के मामले में भी एमजी मैजेस्टर किसी समझौते में नहीं है। इसमें 360 डिग्री कैमरा ABS, EBD, ESP ट्रैक्शन कंट्रोल टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम रोल मूवमेंट इंटरवेंशन लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) इसके अलावा 219 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस, क्रॉल कंट्रोल मोड और 810 मिमी तक की वॉटर वेडिंग क्षमता इसे ऑफ-रोडिंग के लिए पूरी तरह तैयार बनाती है। 5-5-5 ऑफर और खास फायदे जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया मैजेस्टर के साथ इंडस्ट्री-लीडिंग 5-5-5 पैकेज दे रही है— 5 साल अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी 5 साल रोड-साइड असिस्टेंस 5 लेबर-फ्री सर्विस इसके अलावा ICICI बैंक के साथ साझेदारी में ICICI Emeralde क्रेडिट कार्ड का एक्सक्लूसिव इनवाइट, प्रायॉरिटी डिलीवरी और चुनिंदा शहरों में एक्सक्लूसिव प्रीव्यू व एक्सपीरियंसल ड्राइव का मौका भी मिलेगा।

@कार खरीदने का यह समय है सबसे परफेक्ट, जानिए वजह ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab