Categories:HOME > Car >

2026 Audi Q3 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपये में बुक करें नई SUV; जानें फीचर्स और इंजन

2026 Audi Q3 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपये में बुक करें नई SUV; जानें फीचर्स और इंजन

आडी क्यू 3 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक अब एक लाख रुपए की टोकन राशि देकर इस SUV को बुक करा सकते हैं। आइए 2026 Audi Q3 ने फीचर्स और इंजन स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं। 2026 Audi W3 में पूरी तरह से नया फ्रंट फेसिया है। इसमें स्प्लिट LED हेडलाइट सेटअप है जिसमें डुअल LED प्रोजेक्टर-आधारित हेडलैंप नीचे की तरफ दिए गए हैं। इसे एक नई, ब्लैक-आउट हेक्सागेनल ग्रिल भी मिलती है जिस पर एक इल्यूमिनेटेड ऑडी लोगो है। किनारों पर, इसमें 20-इंच के नए अलॉय व्हील मिलते हैं और पिछला हिस्सा भी पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया है। पिछले हिस्से में अब स्प्लिट LED हेडलाइट्स के साथ टेललाइट्स का एक नया सेट और एक फुल-चौड़ाई वाली कनेक्टेड लाइट बार है। इसमें एक सबटल रूफ स्पॉइलर और एक इंटीग्रेटेड स्टॉप लैंप भी मिलता है। इंटीरियर और फीचर्स 2026 Audi Q3 में ड्राइवर-फोकस्ड कॉकपिट है और यह कई सारे आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें एक नया 4-स्पोक सुपरएलिप्स स्टीयरिंग व्हील और केबिन के अंदर रैपअराउंड स्क्रीन मिलती हैं। इसमें 12.8 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 11.9-इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12-स्पीकर Sonos ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 15W का वायरलेस चार्जर, एक इलेक्ट्रिक टेलगेट, लेवल-2 ADAS सूट, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा सेटअप शामिल हैं। इंजन और पावर 2026 Audi Q3 को भारत में उसी 2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा जो वर्तमान में आने वाले जनरेशन मॉडल में दिया जाता है। यह इंजन 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा हुआ है और यह 204hp की पीक पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

@John Abraham ने खरीदी यह कौनसी कार ....जानें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab