देश का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर Honda ADV160 लॉन्च, E85 फ्यूल सपोर्ट के साथ मिलेंगे ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT डिस्प्ले
देश का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर भी अब बाजार में दस्तक दे चुका है। 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाला यह एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर होंडा की एडवांस फ्लेक्सटेक इंजन तकनीक से लैस है। यह जुलाई 2026 में घोषित HMSI के 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा है। हालांकि, होंडा एडीवी160 की खासियत सिर्फ इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन ही नहीं है, बल्कि इसमें एडवेंचर-स्कूटर डिज़ाइन के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स और सेगमेंट का सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है। E85 फ्यूल सपोर्ट सबसे बड़ी खासियत एडीवी 160 में होंडा का फ्लेक्सटेक इंजन कैलिब्रेशन दिया गया है। इसकी मदद से स्कूटर बिना किसी अतिरिक्त मॉडिफिकेशन के E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंड पर चल सकता है। इसी के साथ इसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। भारत में इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह की तकनीक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 156.93cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन अगर आप रोजाना शहर में आने जाने के लिए स्कूटर तलाश रहे हैं, तो यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है। क्योंकि यह एडवेंचर-स्कूटर कैटेगरी में आता है और इसमें 156.93cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसके इंजन को फ्लेक्सटेक कैलिब्रेशन के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह E85 तक के ब्लेंड को सपोर्ट कर सके। इतना ही नहीं इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल भी दिया गया है, जो खासतौर पर उस समय उपयोगी हो सकता हे, जब सड़क पर पकड़ कम हो या ऊबड़-खाबड़ वाली रास्ता हो, उस दौरान यह सिस्टम जरूरत के हिसाब से व्हील स्लिप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे खराब या फिसलन वाली सड़कों पर स्कूटर को संभालना आसान हो सकता है। ब्रेकिंग सिस्टम कैसा है इसके लिए भी खरीददार को डरने की जरूरत नहीं है। इस स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है। यानी अचानक ब्रेक लगाने या फिसलन वाली स्थिति में एबीएस पहिए को लॉक होने से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही एडीवी 160 में टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे सामान्य स्कूटरों से ज्यादा प्रीमियम फील देता है। इसके साथ होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसकी मदद से राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यानी सफर के दौरान रास्ता देखने के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत कम हो सकती है। 27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज एडीवी 160 स्कूटर की एक और खासियत इसका 27-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा स्टोरेज स्पेस है और इसमें फुल-फेस हेलमेट तक रखा जा सकता है। रोजाना ऑफिस, बाजार या लंबी राइड के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। कीमत है कीमत और कब से शुरू होगी बुकिंग अगर आप यह स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं,तो इसकी कीमत आपको करीब 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये पड़ सकती है। बुकिंग की बात करें तो आप इसे पांच हजार में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी, इसे होंडा की रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। रेबेल 300 भी इसी रोलआउट का हिस्सा यहां पर एक बात और जानना जरूरी है कि एडीवी 160 अकेला मॉडल नहीं है। यह होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के जुलाई 2026 में घोषित 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के शुरुआती मॉडल्स में से एक है। इसी रोलआउट में होंडा रेबेल 300 भी शामिल है। रेबेल 300 की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए 2.22 लाख और ई-क्लच वेरिएंट के लिए 2.62 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह सिर्फ बिगविंग आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध है। साथ ही रेबेल 300 में 286cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, 2-चैनल एबीएस, टीएफटी डिस्प्ले और होंडा रोडसिंक जैसे फीचर्स मिलते हैं।


































