Categories:HOME > Bike > Standard Bike

रॉयल एनफील्ड Classic 350 हुई अपडेट, अब मिलेगा असिस्ट-स्लिपर क्लच और USB Type-C चार्जिंग, जानें कीमत और नए फीचर्स

रॉयल एनफील्ड Classic 350 हुई अपडेट, अब मिलेगा असिस्ट-स्लिपर क्लच और USB Type-C चार्जिंग, जानें कीमत और नए फीचर्स

रॉयल बाइक के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है, रॉयल एनफील्ड ने 2026 के लिए अपनी Classic 350 को दो नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इसमें अब एक असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और तेज काम करने वाला USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। ये दोनों नए फीचर्स सिर्फ डुअल-चैनल ABS वेरिएंट में ही मिलेंगे जिनकी शुरुआती कीमत 1.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

ये है नया


2026 Royal Enfield Classic 350 ब्रांड के 350cc लाइनअप में इन नए अपडेट्स को पाने वाला सबसे नया मॉडल बन गया है। इससे पहले Meteor 350, Hunter 350 और गोअन क्लासिक 350 में भी यही बदलाव किए जा चुके हैं। Classic 350 में यह अपडेट आने के बाद अब सिर्फ Bullet 350 की Royal Enfield की इकलौती 350cc बाइच बची है जिसमें असिस्ट स्लिपर क्लच नहीं मिलता है।


नए फीचर्स का फायदा


असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलने से क्लच लीवर को दबाने में कम पावर लगानी पड़ती है जिससे भारी ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है। साथ ही, यह क्लच अचानक गियर डाउनशिफ्ट पर पीछे के पहियों को डगमगाने से रोकता है और बाइक का बैलेंस बनाए रखता है। Classin 350 में पहले से USB चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था लेकिन अब नया Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।


इंजन और पावर


इसके अलावा, बाइक में बाकी सभी कुछ पहले जैसा ही है। इस मोटरसाइकिल में वही पुराना 349cc का J-सीरीज सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 20.2hp की पावर और 27nm का टॉर्क जनरेट करती है। साथ ही, इसके चेसिस और दूसरे पार्ट्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।


बंद हुए कुछ कलर्स


Royal Enfield ने इसके Halycon Black और Jodhpur Blue रंग के विकल्पों को बंद कर दिया है। अब Classic 350 7 रंगों में उपलब्ध होगी। इसकी कीमतें सिंगल-चैनल रेडडिच रेड वेरिएंट के लिए 1.87 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर Emrald Green डुअल-चैनल ABS वेरिएंट के 2.24 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab