Nissan India ने उतारा Sunny का फेसलिफ्ट अवतार
Page 2 of 4 17-01-2017
2017 निसान सनी का दाम शुरूआती 7.91 लाख रूपए रखा गया है, जबकि टाॅप वेरिएंट 10.89 लाख रूपए का है। इस कार को 3 पेट्रोल और 4 डीज़ल सहित कुल 7 वेरिएंट में उतारा गया है। बाकी के वेरिएंट की जानकारी नीचे दी गई हैं। सभी कीमतें एक्सशोरूम, दिल्ली रखी गई हैं।
पेट्रोल वेरिएंट
XE - Rs 7,91,300
XL - Rs 8,40,133
XV CVT - Rs 10,89,263
डीज़ल वेरिएंट
XE - Rs 8,80,066
XL - Rs 9,46,035
XV - Rs 9,93,000
XV (Safety) - Rs 10,76,011
पेट्रोल माॅडल में 1.5 लीटर का HR15 इंजन दिया गया है, जो 99PS पावर और 134Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। डीज़ल माॅडल में 1.5 लीटर का DCI इंजन दिया गया है, इसकी पावर 86PS और टॉर्क 200Nm है। इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा।
Tags : Nissan India, Nissan Sunny, Sedan, Facelift, Hindi News, Auto News