Categories:HOME > Truck >

अशोक लेलैंड को तमिलनाडु परिवहन निगम से मिला 552 बसों का ऑर्डर

अशोक लेलैंड को तमिलनाडु परिवहन निगम से मिला 552 बसों का ऑर्डर

चेन्नई। कमर्शियल वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड ने गुरुवार को कहा कि उसे तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) से 552 अल्ट्रा-लो एंट्री बसों का ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने टीएनएसटीसी को 18,477 से अधिक बसों की आपूर्ति की है। अशोक लेलैंड के अनुसार, इस परियोजना को जर्मन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

अशोक लेलैंड अगले कुछ महीनों के भीतर इन बसों की डिलीवरी शुरू कर देगा। इससे राज्य के विकास में मदद मिलेगी।

इस बीच, शेयर बाजार में अशोक लेलैंड का शेयर बुधवार को 170.05 रुपये पर बंद होने के बाद गुरुवार को 169.90 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab