कार निर्माता रेनो इंडिया ने अपने वितरण नेटवर्क को मजबूत किया
चेन्नई। कार निर्माता रेनो इंडिया ने गुरुवार को कहा कि बीते दो महीने में
कंपनी ने अपने वितरण नेटवर्क को 34 टचप्वाइंट्स तक बढ़ा लिया है। कंपनी ने
एक बयान में कहा, इस विस्तार के साथ, एक वर्ष से भी कम समय में कंपनी ने
अपने नए सेल्स और सर्विस टचप्वाइंट्स को 90 से ज्यादा तक बढ़ा लिया है।
रेनो इंडिया ने कहा कि पूरे देश में उसके 425 सेल्स और 475 से ज्यादा सर्विस टचप्वाइंट हैं, जिसमें 200 वर्कशॉप भी शामिल है।
कंपनी ने कहा कि उसने बीते महीने 8,805 यूनिट्स बेचे और उसका मार्केट शेयर 2019 के 2.5 प्रतिशत से बढ़कर 3.2 प्रतिशत हो गया है।
रेनो इंडिया ने कहा कि यह देखा जा रहा है ग्रामीण बाजार में मांग बढ़ रही है।
कंपनी
के सेल्स और नेटवर्क के प्रमुख सुधीर मल्होत्रा ने कहा, "हम इस समय न केवल
नए खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि हमारे मौजूदा पार्टनर्स से हम
विस्तार करने और ज्यादा निवेश का आग्रह प्राप्त कर रहे हैं।" (आईएएनएस)
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































