Renault Lodgy का इंतजार खत्म, 9 अप्रेल को होगी लॉन्च
केबिन में देखें तो इसे डस्टर एडब्ल्यूडी की तरह ही ड्बल टोन डेशबोर्ड सहित स्पीडोकंसोल, स्टेरिंग व्हील और एयरकॉन कंट्रोल जैसे फंक्शन से लैस किया गया है। साथ ही इसमें सीटिंग अरेंजमेंट के मुताबिक 7 से 8 लोगों के बैठने की जगह होगी। 7सीटर ऑप्शन में मिड में 2 कैप्टन सीटें और 8 सीटर में बैंच सीट उपलब्ध होगी। इसका व्हीलबेस 2810एमएम है जो टोयोटा इनोवा (2750एमएम), Maruti Suzuki Ertiga(2740एमएम) और Honda Mobolia (2652एमएम) से कहीं ज्यादा बडा है। पावर की बात करें तो Renault Lodgy में 1.5 लीटर का के9के डीजल इंजन लगा है जो 110 पीएसऔर 85 पीएस सहित दो स्लेट में पावर डिलीवर करता है, जैसा कि हम डस्टर में भी देख चुके हैं। इसका 6 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन वाला 110 पीएस मॉडल 108.5बीएचपी पावर 4000आरपीएम पर और 245एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































