ये है Renault की D Segment Sedan कार का First Look
एक सप्ताह पहले अपने नए D Segment का टीजर वीडियो रिलीज करने वाली Renault Company ने अब अधिकृत रूप से Sedan के इस मॉडल का First Look जारी किया है,
जिसका नाम Talisman है। माना जा रहा है कि Talisman, Laguna Mid Size Sedan
की जगह लेगी।
कार में कई लक्जरियस फीचर हैं। डैशबोर्ड के तहत एक सात इंच का डिजिटल
इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एक 8.7 इंच की स्क्रीन, कलर हैड अप डिस्प्ले
टेक्नोलोजी, बोस सराउंड साउंड व हैंड्स फ्री पार्किग शामिल हैं। इसके अलावा Talisman में फोर वील स्टीयरिंग भी है, जिसमें एक्टिव डम्पिंग भी होता है
जो रोड मैनर्स को एनहेंस करने में मदद करता है।
Estate Version के साथ Talisman, Renault की हाई एंड रेंज कार में एक्टिव
पार्ट प्ले करेगी। दोनों वीकल Renault के फ्रांस स्थित दोअई प्लांट में
मैन्युफेक्चर्ड किए जाएंगे। Talisman इस साल सितंबर में फ्रेंकफर्ट मोटर शो
में पेश की जाएगी। इस साल के अंत तक कार बिक्री के लिए यूरोप में उपलब्ध
होगी।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































