Volkswagen लॉन्च करेगी पांच नए मॉडल
नई दिल्ली। लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी Volkswagen भारतीय बाजार
में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए अगले दो साल में बीटल एवं लोकप्रिय एसयूवी
तिगुआन सहित पांच नए मॉडल पेश करेगी।
कंपनी ने नए वाहन पेश करने का
कार्यक्रम, मध्यम आकार की सेडान कार वेंटो के नए संस्करण पेश करने के साथ
शुरू किया है। वेंटों के नए संस्करण की दिल्ली शोरूम में कीमत 7.85 लाख
रूपए से 11.87 लाख रूपए के बीच है Volkswagen पैसेंजर कार्स के निदेशक माइकल
मेयर ने बताया, "भारत Volkswagen के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। अगले 24
महीने में हमारी योजना पांच उत्पाद पेश करने की है।
उन्होंने कहा
कि कंपनी की योजना इन पेशकशों के जरिए नए खंड में उतरने की है। मेयर ने
कहा, "हम अगले साल 4 मीटर से कम की एक कांपैक्ट सेडान पेश करेंगे। हमारी
योजना बीटल को भी भारत लाने की है। इसके अलावा, कंपनी ने पसात सेडान की
आठवीं पीढी एवं नया एसयूवी तिगुआन भी पेश करने की योजना बनाई है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























