Categories:HOME > Bike > Scooter

Heroके ये स्कूटर देंगे Honda Activa को टक्कर

Heroके ये स्कूटर देंगे Honda Activa को टक्कर

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बचाने वाली देश की सबसे बडी कंपनी Hero Motocorp कई स्कूटर मॉडल लॉन्च करने जा रही है। वह फुल मेटल बॉडी वाला यूनिसेक्स स्कूटर डुएट भी बाजार में जल्द उतारेगी। इससे Hero और उसकी पुरानी पार्टनर Honda Motor Company  के बीच मुकाबला तेज हो सकता है। Hero Motocorp मोटरसाइकिल सेगमेंट में देश की सबसे बडी कंपनी है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 50 पसेंट से अधिक है। वह होंडा को स्कूटर सेगमेंट में चैलेंज करने जा रही है, जिस पर जापानी कंपनी का दबदबा रहा है।

हीरो डुएट और मायस्ट्रो का नया वैरियंट मायस्ट्रो एज लॉन्च करने जा रही है। डुएट का मुकाबला Honda Activa  से होगा, जो इस सेगमेंट का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। Hero Motocorp ने पिछले हफ्ते रोम में कंपनी के नैशनल डीलर्स कन्वेंशन का आयोजन किया था। उसमें डीलर्स को यह जानकारी दी गई। इस बारे में Hero Motocorp के ऑफिशिल्स कुछ भी नहीं कह रहे हैं, लेकिन इटली की राजधानी में तीन दिन तक चले इस कन्वेंशन में शामिल कई डीलर्स से ईटी ने बात की है।

इनमें से दिल्ली बेस्ड हीरो के एक डीलर ने बताया, 100 सीसी का डुएट नया स्कूटर है। इसे कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस नहीं किया था। 4 जून को कन्वेंशन में स्कूटर और ब्रांडनेम की जानकारी दी गई। कंपनी डुएट को फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है। इसमें कई फीचर्स हैं और कंपनी का दावा है कि इसे फैमिली का कोई भी मेंबर यूज कर सकता है। यह स्कूटर होंडा की ऎक्टिवा को चैलेंज करेगा।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab