ये हैं देश की टॉप 5 सस्ती कारें, कीमत 2 लाख से शुरू
2.
Maruti Suzuki Alto-800 : 2.45 लाख-3.70 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट की सबसे मशहूर कार Maruti Suzuki Alto-800 (मारुति सुजुकी अल्टो 800) है। इस कार की डिमांड सबसे ज्यादा है। हाल ही में कंपनी ने Alto-800 को एक नए अवतार में बाज़ार में उतारा है। कार की डिजाइन में थोड़ा-बहुत बदलाव किया गया है जिसमें नया हेडलाइट, नया फ्रंट बंपर, नया रेडिएटर ग्रिल शामिल है। Alto-800 फेसलिफ्ट में नया केबिन ट्रिम, की-लेस एंट्री, डोर ट्रिम फैब्रिक, रियर सीट हेडरेस्ट, पैसेंजर साइड ORVM, रिमोट फ्यूल लिड, बैक डोर ओपेनर और इंटिग्रेटेड ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। कार में 800cc, 3-सिलिंडर इंजन लगा है जो 47bhp का पावर और 69Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































