Categories:HOME > Bike > Cruiser Bike

हर बाइक राइडर के पास होने चाहिए ये एसेसरीज, इमरजेंसी में बचाएगा पैसा

हर बाइक राइडर के पास होने चाहिए ये एसेसरीज, इमरजेंसी में बचाएगा पैसा

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । बाइक रोज की जरूरतों को पूरा करने का बड़ा हिस्सा बन गया है। चाहे और बाइक का इस्तेमाल रोज ऑफिस जाने के लिए करते हों या फिर वीकेंड पर घूमने के लिए, सुरक्षा और सुविधा हमेशा ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आपकी बाइक में कुछ जरूरी एक्सेसरीज मौजूद रहें तो आप इमरजेंसी से आसानी से निपट सकते हैं। सेफ्टी एक्सेसरीज
राइडर और पिलियन दोनों के लिए ही ISI मार्र वाला हेलमेट सबसे जरूरी है। इसके साथ ही हेलमेट लॉक भी खरीदें जिससे पार्क के दौरान हेलमेट सुरक्षित रहे। दूसरा है लेग गार्ड को बाइक से गिरने की स्थिति में आपके पैरों और बाइक के इंजन दोनों को ही नुकसान से बचाता है। साथ ही, बाइक को चोरी से बचाने के लिए सिर्फ हैंडल लॉक काफी नहीं होता बल्कि एक डिस्क लॉक या अलार्म वाली एंटी-थेफ्ट लॉक होने के सेफ्टी डबल हो जाती है।
इमरजेंसी और टूल किट
कंपनी से मिलने वाले टूलबॉक्स को हमेशा बाइक के साथ लेकर चलें। अगर आपकी बाइक में ट्यूबलेस टायर हैं तो एक स्ट्रिप-आधारित पंचर रिपेयर किट और एक छोटा पोर्टेबल एयर पंप मददगार साबित होता है। राइडिंग के दौरान छोटी-मोटी मोट या खरोंच लग जाना आम बात है, ऐसे में अपने साथ डेटॉल, पट्टी, पेन किलर और एंटीसेप्टिक क्रीम लेकर ही निकलें।
सुविधा और राइडिंग एक्सपीरियंस
अगली चीज है मोबाइल होल्डर जो अंजान रास्तों पर GPS देखने के लिए वॉटरप्रूफ बहुत काम आता है। साथ ही, मौसम का कोई भरोसा नहीं होता इसलिए साइड बैग में एक हल्का रेनकोट जरूर रखें। पर्सनल सामान, कागजात और टूल किट को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए एक अच्छा साइड बैग या टैंग बैग बहुत फायदेमंद है।
मेंटेनेंस का ख्याल
लंबी दूरी की यात्राओं पर जाते वक्त बाइक की चेन सूख सकती है। एक छोटा चेन ल्यूब स्प्रे साथ रखने से बाइक की राइड स्मूथ रहती है। बाइक के मिरर, वाइजर और मीटर कंसोल को बिना स्क्रैच लगाए साफ करने के लिए एक छोटा माइक्रोफाइबर कपड़ा रखें। बाइक में ये सभी एक्सेसरीज रखने से न सिर्फ यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनेगी बल्कि इमरजेंसी में आपका समय और पैसा दोनों बचेंगे।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab