Categories:HOME > Bike > Cruiser Bike

कस्टमाइजेशन का बढ़ता क्रेज: ये मोटरसाइकिलें देती हैं अलग पहचान

कस्टमाइजेशन का बढ़ता क्रेज: ये मोटरसाइकिलें देती हैं अलग पहचान

बाजार में बाइक खरीदने के बाद उसके कस्टमाइजेशन का भी बड़ा क्रेज हैं। कई युवा अब ऐसी बाइक चाहते हैं, कि उनकी मोटरसाइकिल ट्रैफिक में बिल्कुल अलग दिखे। यही वजह है कि अब कई कंपनियां फैक्ट्री-अप्रूव्ड एक्सेसरीज, ऑफिशियल कॉन्फिग्यूरेटर और मॉड्यूलर डिजाइन के साथ ऐसी बाइक्स पेश कर रही हैं जिन्हें अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है। आइए जानते हैं भारत की ऐसी मोटरसाइकिलों के बारे में जो कस्टमाइजेशन के मामले में सबसे आगे मानी जाती हैं।

रायल एनफील्ड शाटगन 650 में हो सकता है कस्टमाइजेशन


रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 उन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में शामिल है, जिन्हें शुरुआत से ही कस्टमाइजेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें रिमूवेबल रियर सबफ्रेम दिया गया है, जिससे राइडर सिंगल-सीट बॉबर और ड्यूल-सीट सेटअप के बीच आसानी से बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा फ्लाईस्क्रीन, बार-एंड मिरर्स, अलॉय व्हील्स, कस्टम सीट्स और कई फैक्ट्री-अप्रूव्ड एक्सेसरीज उपलब्ध हैं।


टीवीएस रोनिन:  पसंद के अनुसार बदलें लुक और उपयोगिता


TVS रोनिन अपने नियो-रेट्रो डिजाइन और कस्टमाइजेशन विकल्पों की वजह से तेजी से लोगों को पसंद आ रही हैं। कंपनी इसके लिए टूरिंग सैडल स्टे, रेडिएटर गार्ड, कस्टम वाइजर, टेल टिडी और लगेज सॉल्यूशंस जैसी कई एक्सेसरीज ऑफर करती है।


ट्रायम्फ स्पीड 400: प्रीमियम एक्सेसरीज के साथ विकल्प


ट्रायम्फ स्पीड 400 अपने सेगमेंट में सबसे बड़े फैक्ट्री एक्सेसरी पैकेज के साथ आती है। कंपनी के ऑफिशियल कॉन्फिग्यूरेटर के जरिए खरीदार 25 से ज्यादा जेनुइन एक्सेसरीज चुन सकते हैं, जिनमें क्विल्टेड सीट्स, एलईडी इंडिकेटर्स, फ्लाईस्क्रीन और इंजन प्रोटेक्शन शामिल हैं।


जावा 42 बॉबर: मिलता है यूनिक कस्टम लुक


जावा 42 बॉबर पहले से ही एक अलग पहचान वाली मोटरसाइकिल है। इसके लिए कंपनी लेदर टैंक रैप्स, मेश हेडलैंप ग्रिल्स और कई स्टाइलिंग एन्हांसमेंट्स ऑफर करती है, जो इसके बॉबर लुक को और आकर्षक बनाते हैं।


हीरो एक्सप्लस 200 4V: राइडर्स के लिए कस्टमाइजेशन का दम


हीरो एक्सप्लस 200 4V एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी पसंद की जा रही है। इसकी ऑफिशियल रैली किट में रैली-स्पेक टायर्स, लॉन्ग-ट्रैवल एडजस्टेबल सस्पेंशन, हैंडलबार राइजर्स और टॉलर सीट जैसे अपग्रेड मिलते हैं।


रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350: कस्टमाइजेशन में सबसे बड़ा नाम


रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारत की सबसे ज्यादा कस्टमाइज की जाने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। मेक इट योर्स (MiY) प्रोग्राम के जरिए ग्राहक डिलीवरी से पहले ही सीट, मिरर्स, पेंट स्कीम, अलॉय व्हील्स, इंजन गार्ड्स और बैजेस जैसी कई चीजों को अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

@बिना पेट्रोल और डीज़ल के चलेगी भविष्य की यह कार

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab