अगर है आपके पास इस ब्रांड की कार, तो ध्यान दें
Dieselgate Scandal (डीज़लगेट स्केंडल) में फंसी Volkswagen ने जारी किए गए एक स्टेटमेंट में भारत में बेची गई 1.90 लाख डीज़ल कारों को वापस बुलाने की पुष्टि की है। यह रिकॉल उत्सर्जन सॉफ्टवेयर को ठीक करने के उद्देष्य से किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह रिकॉल पूरी तरह से स्वेच्छिक है और यह कस्टमर की इच्छा पर निर्भर करता है। इसका कोई चार्ज या शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाएगा यानि यह एकदम मुफ्त होगा।
इस संबंध में Volkswagen India (फॉक्सवेगन इंडिया) के विपणन प्रमुख कमल बसु के अनुसार, भारत में उत्सर्जन मापदंड के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं है। लेकिन अमेरिका में चले डीज़ल स्केंडल के मामले में emission software (उत्सर्जन सॉफ्टवेयर) को ठीक करने के लिए काफी कारों को रिकॉल किया गया था और उसमें सॉफ्टवेयर संबंधी कुछ अपडेट किए गए थे। इन्हीं अपडेट को इंडियन कारों में भी किया जाना है। हालांकि भारत में उत्सर्जन के मामले में कंपनी की छवि बेदाग है लेकिन फिर भी बाहर किए गए बदलाव के अनुरूप इंडियन कारों में भी बदलाव किया जाना है। कंपनी इसी साल की दूसरी छह माही यानि जुलाई से 1.90 लाख कारें वापस मंगाएगी। यह प्रक्रिया अगले 10 महीनों तक जारी रहेगी।
यह भी पढें : Volkswagen Ameo भारत में लॉन्च, कीमत 5.24 लाख रूपए से शुरू
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































