Renault India हर साल लाॅन्च करेगी नई कार
Page 1 of 4 06-12-2016
पिछले कुछ सालों में भारतीय आॅटोमोबाइल बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली फ्रेंच आॅटोमेकर कंपनी रेनो अब हर साल एक नई कार लाॅन्च करेगी। यह जानकारी दी है रेनो इंडिया के प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने। साहनी सोमवार को रेनो के एक नए आउटलेट के उद्घाटन में जयपुर आए थे। शहर में कंपनी का यह दूसरा आउटलेट है। कंपनी की सफलता से उत्साहित साहनी ने बताया कि रेनो की नई सनसनी क्विड हैचबैक की बिक्री मात्र 14 महीनों में एक लाख के पार जा चुकी है। डस्टर के बाद अब क्विड भी बिक्री के नए रिकाॅर्ड बना रही है।
Tags : Renault India, Renault Kwid, AMT, Sumit Sahani, Hindi News, Auto news
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































