ब्राजील में भी असेंबल होगी रेनो क्विड
रेनो (Renault) ने घोषणा की है कि अब क्विड (Kwid) को ब्राजील में भी असेंबल किया जाएगा। भारत के बाद ब्राजील दूसरा ऐसा देश है जहां इस हैचबैक (Hatchback) को असेंबल करने की तैयारी हो रही है। कंपनी के इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि यहां से क्विड (Kwid) को लैटिन अमेरिकन देशों में एक्सपोर्ट किया जा सकता है। ब्राजील के एर्टन सेना इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स में कार असेंबल प्लांट तैयार किया जाएगा।
ब्राजीलियन मार्केट में रेनो क्विड (Renault Kwid) को 1.0 लीटर इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है। सेफ्टी फीचर्स में अतिरिक्त एयरबैग और ABS के अलावा स्टैण्डर्ड फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। ब्राजील में क्विड (Kwid) की ड्राइव टेस्टिंग पहले भी देखी जा चुकी है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































