रेनो ने ली यूज़्ड कार मार्केट में एंट्री
देश में तेजी से बढ़ते यूज्ड कार मार्केट में अब एक नया ब्रांड भी आ गया है। इसका नाम है Renault, जिसने बेंगुलरू में यूज्ड कार (Used car) का एक आउटलेट खोला है। इस आउटलेट का नाम है Renault selection’ (रेनो सिलेक्शन)। इसमें ग्राहकों को सभी कंपनियों की सर्टिफाइड यूज़्ड कार खरीदने-बेचने और एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फायनेंस, इंश्योरेंस, वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा भी यहां दी जाएगी।
बेंगलुरू में ट्राइडेंट ऑटो की साझेदारी में रेनो ने यह आउटलेट खोला है। यह आउटलेट 21 हजार वर्गफुट का है और क्षमता 100 कारों की है। Renault के ऐसे ग्राहक जो नई रेनो की कोई कार खरीदना चाहते हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा। ऐसे ग्राहक अपनी पुरानी Renault कार को एक्सचेंज भी करा सकते हैं। यहां उपलब्ध यूज़्ड कारों (Used Cars) पर एक साल या 20 हजार किलोमीटर की वारंटी भी मिल रही है। इसके साथ ही देशभर में मौजूद एक हजार ऑथोराइज्ड वर्कशॉप में कैशलैस क्लेम की सुविधा मिलेगी और 24×7 रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा भी मिलेगी।
इन मौके पर Renault India के CEO और MD सुमित साहनी (Sumit Sawhney) ने कहा कि ‘देश में यूज़्ड कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। पहले के मुकाबले अब बाजार में नई कारें जल्दी-जल्दी आ रही हैं ऐसे में ग्राहक भी जल्दी-जल्दी पुराने मॉडलो को बेचकर अपडेट हो रहे हैं। कंपनी योजना देशभर में जल्द ही 240 शो-रूम खोलने की है। इनमें से जयपुर, नागपुर और चंडीगढ़ में सिलेक्शन आउटलेट पर काम शुरू हो गया है।’
यह भी पढें : डैटसन रेडी-गो की लॉन्चिंग होगी इस तारीख को, पढ़िए खबर
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































