सडकों पर उतरी Mahindra e2o, देश की इकलौती इलेक्ट्रिक कार
आज अचानक ही सडक के किनारे खड़ी एक छोटी कार पर नज़र पड़ी। काफी देर सोचने के बाद भी इस कार का नाम दिमाग में नहीं आया। जिज्ञासा शांत करने पर पता चला कि यह देश की पहली और इकलौती इलेक्ट्रिक कार Mahindra e2o है। यह दो दरवाजों वाली 4 सीटर कार है जिसमें आगे की सीटों को फोल्ड कर पीछे की ओर बैठा जा सकता है। पीछे की सीटों पर इतनी जगह है कि 2 एडल्ट लोग आराम से इस पर बैठ सकते हैं। इसका फ्रंट में डैटसन की सिंग्नेचर जैसी चौड़ी ग्रिल और बीच में महिन्द्रा का बेंज लगा है। ORVMs के ठीक नीचे REVA लिखा है जो इसके ब्रांड का नाम है। साइड प्रोफाइल में Mahindra के रेग्युलर ब्रांड की झलक नज़र आती है। 13 इंच के स्टील ट्यूबलैस टायर और इलेक्ट्रिक ORVMs भी यहां देखने को मिलेंगे।
कीमत व फीचर्स जानने के लिए अगली स्लाईड पर जाएं ....
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































