नए अवतार के साथ देश में दस्तक देंगी ये कारें
महिन्द्रा बोलेरो सब 4-मीटर काॅम्पैक्ट सेगमेंट में आई भारी डिमांड के चलते महिन्द्रा अपनी पाॅपुलर SUV बोलेरो को सब 4-मीटर अवतार में उतारने की तैयारी में है। बोलेरो सेगमेंट में काफी सफल है और इसी को कंपनी काॅम्पैक्ट सेगमेंट में भी भुनाना चाहती है। इसके इंजन मेजरमेंट व स्पेसिफिकेशन में बदलाव होंगे लेकिन स्टाइल स्टेटमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा। आपको बात दें कि इस सेगमेंट में महिन्द्रा की TUV300 व नुवोस्पोर्ट पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन दोनों को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने से कंपनी शायद यह कदम उठाने जा रही है। दिल्ली में 2.0 लीटर व इससे ऊपर वाले डीज़ल इंजन बैन को देखते हुए भी यह कदम उठाया जा सकता है। अगले कुछ महीनों में यह कार फ्लोर पर आ सकती है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































