फाॅक्सवैगन एमियो का डीज़ल अवतार लाॅन्च, जानें कीमत
इस काॅम्पैक्ट सेडान का लुक और फीचर्स एकदम वैसा ही है, जैसा पेट्रोल वर्जन का है। इस कार में कई ऐसे फीचर्स हैं जो सेगमेंट में पहली बार है। फीचर्स लिस्ट में आॅटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर्स, स्टैटिक काॅर्नर लाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट आर्मरेस्ट, एंटी पिंच पावर विंडो, रियर व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं। कम्फर्ट फीचर्स में आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल व एडजेस्टेबल विंग मिरर, कूल ग्लव बाॅक्स, टिल्ट एडजेस्टेबल पावर स्टीयरिंग और रियर एसी वेंट्स को शामिल किया गया है।
टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम भी यहां देखने को मिलेगा जिससे मिररलिंक, आईपाॅड, फोनबुक/एसएमएस सहित टेलिफोनिक कन्वरसेशन की सुविधा दी गई है। सेफ्टी के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस स्टैण्डर्ड फीचर्स में शामिल हैं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































