VW Ameo Vs Maruti Dzire Vs Hyundai Xcent Vs Tata Zest Vs Honda Amaze
टेकनिकल स्पेक्स व दाम
टेकनिकल स्पेक्स पर ध्यान दें तो यहां फाॅक्सवैगन एमियो सभी पर भारी पड़ती है। एमियो में 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है जबकि डिजायर और ज़ेस्ट दूसरे नम्बर पर है जिनमें 1248cc का इंजन लगा है। एमियो का इंजन 103bhp, जबकि अमेज़ का इंजन 98.6bhp की पावर जनरेट करता है। टाॅर्क में भी एमियो सबसे आगे है जो 250Nm का टाॅर्क जनरेट करती है। इन सभी कारों को 5 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से जोड़ गया है। माइलेज में डिजायर सबसे आगे है। इसका माइलेज 22.4 किमी प्रति लीटर है। एमियो का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है।
अब बात करें कीमत की तो यहां टाटा जे़स्ट सबसे रीजनेबल कार पड़ती है। डिज़ायर केवल एक हजार रूपए ज्यादा है। एमियो जे़स्ट से 21 हजार और डिज़ायर से 20 हजार रूपए महंगी है। एक्सेंट की कीमत भी इतनी ही है, जबकि अमेज़ का दाम 6.5 लाख रूपए है जो करीब 18 हजार रूपए महंगी है। दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली रखी गई है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































