Rolls-Royce Dawn लॉन्च, कीमत 6.25 करोड़ रूपए
Page 2 of 3 24-06-2016
यह ब्रांड दुनिया के सबसे लग्ज़री ब्रांड में शामिल है। कई बाॅलीवुड स्टार्स के पास इस ब्रांड की कारें देखी जा सकती हैं। शांत केबिन इस कार की सबसे बडी खासियत है। कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है। इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है। ग्रिल के नीचे की ओर लगा R साइन इस लग्ज़री ब्रांड की खासियत है। इस लग्ज़री कार को ऑर्डर पर तैयार किया जाएगा और हर डॉन दूसरी डॉन से अलग होगी। कन्वर्टेबल कारों में यह सबसे शांत कार है। कंपनी का दावा है कि फैब्रिक से बनी रूफ को बंद करने के बाद इसके अंदर बिल्कुल भी शोर नहीं आएगा।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































