देश में आई Porsche की सबसे अफाॅर्डेबल SUV Macan R4
अब आते हैं सबसे अहम पड़ाव पर, जो है कीमत। पोर्श मैकन R4 का दाम है 76.84 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)। इस कार को सीधे जर्मनी से इंपोर्ट कर देश में लाया जाएगा। मुकाबला जगुआर एफ-पेस से है जिसका दाम 72.32 लाख रूपए है। देश में पोर्श की 6 डीलरशिप मुम्बई, अहमदाबाद, गुड़गांव, बैंग्लुरू, कोच्ची और कोलकाता में है जहां से पोर्श मैकन R4 को बेचा जाएगा।
आपको बात दें कि आने वाला नया वेरिएंट देश में मौजूद मैकन सीरीज़ में सबसे कम पावर वाला वेरिएंट है। फिलहाल मैकन सीरीज़ में 3 वेरिएंट आते हैं। पहला Macan S डीज़ल है जिसमें 3.0 लीटर का इंजन लगा है। यह पावर मशीन 242bhp का पावर जनरेट करती है। दूसरा मैकन टर्बो है जिसमें 3.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 396bhp की पावर जनरेट करता है। तीसरे माॅडल में यही इंजन लगा है लेकिन यह 434bhp का पावर जनरेट कर पाने में सक्षम है। इन तीनों वेरिएंट का दाम एक करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) से अधिक है।
यह भी पढें: हुंडई टकसन ने दी देश में फिर से दस्तक
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























