Mahindra XUV500 का स्पोर्ट्स एडिशन देखा क्या ....
   Page 1 of 4  06-02-2017  
                
              
                          घरेलू एसयूवी निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी पाॅपुलर XUV500 का Sportz Edition (स्पोर्ट्स एडिशन) लाॅन्च किया है। डिजाइन और प्लेटफार्म पहले जैसा है लेकिन ग्राफिक्स और कुछ काॅस्मैटिक बदलाव करके इसे एक स्पोर्ट्स कार जैसा लुक दिया है। यह एक स्पेशल एडिशन है जिसे केवल देश में ही उतारा गया है। यह स्पोर्ट्स एडिशन केवल टाॅप वेरिएंट W10 में ही मिलेगा। यह वेरिएंट मैनुअल और आॅटोमैटिक दोनों गियरबाॅक्स में उपलब्ध होगा। मैनुअल गियरबाॅक्स माॅडल की कीमत 16.53 लाख रूपए और आॅटोमैटिक माॅडल वाले माॅडल का दाम 17.56 लाख रूपए है। दोनों कीमतें एक्सशोरूम, मुम्बई रखी गई है।


































