Renault Kwid ने पार किया 1.75 लाख बिक्री का आंकड़ा
Page 1 of 4 29-07-2017
रेनो क्विड कंपनी के लिए एक भारी सफलता लेकर आई है और खासी सफल भी रही है। अब कंपनी ने सफलता का एक और फिगर छू लिया है। असल में रेनो की इस एंट्री लेवल हैचबैक क्विड ने 1.75 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिगर इस स्मॉल हैचबैक ने केवल 22 महीनों में यानि 2 साल से भी कम समय में हासिल किया है। क्विड हैचबैक को भारतीय बाजार में 24 सितम्बर 2015 को उतारा गया था। इसी साल फरवरी में यह आंकड़ा 1.30 लाख यूनिट था, जबकि अगले 5 महीनों में यह 40 हजार के करीब रहा है। कंपनी के अनुसार क्विड की हर महीने करीब 7,955 यूनिट बिक रही है जो एक ट्रेडमार्क है। फरवरी से लेकर जुलाई तक हर महीने इसकी 11,000 यूनिट बिकीं हैं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































