Categories:HOME > Car > Economy Car

इस महीने लान्च होंगी कई सारी कारें, होन्डा से लेकर टाटा कंपनी लाएंगी बेहतरीनगाड़ियां

इस महीने लान्च होंगी कई सारी कारें, होन्डा से लेकर टाटा कंपनी लाएंगी बेहतरीनगाड़ियां

भारतीय बाजार में कार का मार्केट इस समय बूम पर है। मई महीने में ही होन्डा से लेकर टाटा कंपनी बेहतरीन गाड़ियां बाजार में ला रही हैं। इस लिस्ट में लोगों की पसंदीदा कार होन्डा सिटी फेसलिफ्ट भी शामिल है। इसके साथ ही होन्डा एक नई एसयूवी भी बाजार में उतारने जा रही है। टोयोटा फार्च्यूनर को टक्कर देने के लिए एमजी मजेस्टर भी मैदान में है। इस कार की कीमतों की घोषणा भी मई के महीने में ही हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
होन्डा सिटी फेसलिफ्ट

एक समय पर लोगों की पसंदीदा रही होन्डा सिटी फेसलिफ्ट का वर्जन मई में लॉन्च होने वाला है। यह कार 22 मई को लॉन्च हो सकती है। यह इस जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट मॉडल होगा इसलिए इसमें बहुत बड़े बदलावों की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कार के केबिन के अंदर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

होन्डा जेडआर-वी

होंडा जेडआर-वी भी 22 मई को भारत में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। यह भारत में कंपनी की सबसे खास एयूवी होगी और इसका सीधा मुकाबला प्रीमियम 5-सीटर कारों से होगा। इस कार में 2 लीटर का फोर-सिलिंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो 180hp की पावर देगा। साथ ही, इशमें e-CVT गियरबॉक्स की सुविधा भी मिलेगी।

एमजी मेजेस्टर

JSW-MG Majestor की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। कंपनी इस कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही दे चुकी है। अब बस इसकी कीमतों का ऐलान होना बाकी है। कंपनी मई 2026 में इसकी कीमतों की घोषणा कर सकती है। यह कार 40 से 50 लाख रुपए के बजट में आ सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Fortuner से होगा।

टाटा सिएरा ईवी

मई के महीने में टाटा सिएरा ईवी से जुड़ी कुछ नई जानकारी मिल सकती है। टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में यह हैरियर ईवी से कम कीमत में आएगी। मार्केट में इसका मुकाबला ह्यूंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारूति ई विटारा, महिन्द्रा बीई6  और विन्फास्ट वीएफ6 जैसी कारों से होगा।

स्कोडा कोडियाक 

स्कोडा कोडियाक आरएस भी मई के महीने में भारत में लॉन्च हो सकती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 57 लाख से 60 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड कोडियाक की तुलना में इसका डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी होगा। रफ्तार के मामले में यह कार महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 231 किमी प्रति घंटा होगी।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab