नए स्टाइल और स्पोर्ट्स लुक में आई Polo GT Sport
Page 1 of 3 24-04-2017
इन दिनों स्पोर्ट्स एडिशन या स्पोर्ट्स माॅडल की जमकर डिमांड है। या तो इस तरह के माॅडल परफाॅर्मेंस के लिए तैयार किए जाते हैं या डिजाइन किए जाते हैं स्पोर्ट्स कार की तरह, जिनपर स्पोर्ट्स स्टाइल में ही ग्राफिक्स लगाए जाते हैं। इंटीरियर भी कुछ इसी थीम पर होता है। हाल ही में मारूति सुजु़की ने प्रिमियम हैचबैक बलेनो का परफाॅर्मेंस वर्जन बलेनो आरएस घरेलू बाजार में उतारा था। अब फाॅक्सवेगन अपनी पाॅपुलर हैचबैक पोलो का स्पोर्ट्स एडिशन पोलो जीटी स्पोर्ट लेकर आई है। इस कार को हैचबैक पोलो GT TSI के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। 16 इंच के अलाॅय, जीटी स्पोर्ट्स के कूल ग्राफिक्स, आॅल ब्लैक ओआरवीएम, काॅन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और ग्रिल पर GT बैजिंग यहां दिखाई देगीं।
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































